देश

बैग में थी ‘बंदर की खोपड़ी’… दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर CISF ने दबोचा; आखिर किस काम आती है?

Monkey Skull Delhi IGI airport: दिल्ली/स्कंदिता: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक ऐसा खौफनाक वाकया सामने आया है, जिसने सुरक्षाकर्मियों (CISF) के भी कान खड़े कर दिए. एक यात्री के हैंड बैगेज से ऐसी चीज निकली, जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया. यह शख्स बड़ी ही चालाकी से अपने बैग में ‘बंदर की खोपड़ी’ छिपाकर दिल्ली से हैदराबाद ले जाने की फिराक में था.

स्कैनिंग में पकड़ा गया ‘खौफनाक’ सामान

CISF के अनुसार, यह घटना 10 अगस्त की है. यात्री को दिल्ली से हैदराबाद (Delhi to Hyderabad flight) की यात्रा करनी थी. प्लेन में चढ़ने से पहले जब प्री-एम्बार्केशन सिक्योरिटी चेक (सुरक्षा जांच) की जा रही थी, तभी एक्स-रे मशीन में CISF जवानों को यात्री के हैंड बैगेज में कुछ बेहद संदिग्ध नजर आया. शक होने पर जब बैग खुलवाकर बारीकी से तलाशी ली गई, तो उसमें से एक खोपड़ी बरामद हुई. पूछताछ करने पर यात्री ने खुद कबूल किया कि यह एक बंदर की खोपड़ी है.

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत पुलिस के हवाले (Delhi airport wildlife smuggling)

मामला वन्यजीवों से जुड़ा होने के कारण सीआईएसएफ ने तुरंत सतर्कता दिखाई. खोपड़ी की प्रकृति और वन्यजीव तस्करी के संदेह को देखते हुए, CISF ने यात्री और उस बरामद खोपड़ी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस अब वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर गहराई से जांच कर रही है कि यह शख्स यह खोपड़ी कहां से लाया था और इसका क्या करने वाला था.

आखिर किस काम आती है बंदर की खोपड़ी?

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर कोई शख्स बंदर की खोपड़ी लेकर हवाई यात्रा क्यों कर रहा था? विशेषज्ञों की मानें तो मरे हुए बंदरों की खोपड़ी का इस्तेमाल अक्सर तंत्र-मंत्र और काले जादू के लिए किया जाता है.

ये भी पढ़ें: सिंगरौली में गांजे की पाठशाला: सरकारी स्कूल के टॉयलेट से मिला गांजा, पुलिस भी रह गई सन्न

इसके अलावा, बंदरों के सिर की बनावट इंसानों से काफी मिलती-जुलती होने के कारण एनाटॉमी रिसर्च और वैज्ञानिक अनुसंधान में भी इसका प्रयोग होता है. अफ्रीका समेत दुनिया के कई पारंपरिक बाजारों में इसे दवा या रक्षक के तौर पर भी उपयोग किया जाता है. फिलहाल पुलिस यात्री से पूछताछ कर इस पूरी गुत्थी को सुलझाने में जुटी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

4 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

16 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

20 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

51 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

1 hour ago