देश

सिंगरौली में गांजे की पाठशाला: सरकारी स्कूल के टॉयलेट से मिला गांजा, पुलिस भी रह गई सन्न

Singrauli school toilet ganja seizure: सिंगरौली/शकील अहमद सिद्दीकी: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी कुछ ऐसी शर्मनाक और खौफनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो सीधे तौर पर सिस्टम के मुंह पर तमाचा हैं. जिन स्कूलों में बच्चों के हाथ में किताबें होनी चाहिए, वहां से अब नशे का सामान बरामद हो रहा है. सिंगरौली जिले के मकरोहर स्थित एक शासकीय स्कूल के शौचालय से पुलिस ने 2 बोरी कथित गांजा बरामद किया है. इस घटना ने पूरे प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

स्कूल के टॉयलेट तक कैसे पहुंचा इतना गांजा? (Ganja found in Singrauli School)

सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूल जैसी सुरक्षित जगह पर इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कैसे पहुंचा? क्या स्कूल कैंपस को तस्करों ने अपना सुरक्षित अड्डा बना लिया है? जिम्मेदारों और स्कूल प्रबंधन को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी? फिलहाल पुलिस ने गांजे को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है कि आखिर नशे के इस ‘सिंडिकेट’ का मास्टरमाइंड कौन है और शिक्षा के मंदिर को नशे का अड्डा बनाने के पीछे किसका हाथ है.

सिंगरौली में लगातार हो रहा है नशे पर प्रहार (Singrauli police investigation)

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब सिंगरौली पुलिस लगातार नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चला रही है. पिछले 2 ही दिनों में पुलिस ने विंध्यनगर-जयंत और बैढ़न क्षेत्र से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 910 ग्राम गांजा (करीब 11,500 रुपये) जब्त किया था. इन सभी पर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. लेकिन स्कूल से 2 बोरी गांजा मिलना पुलिस के लिए भी एक बड़ी चुनौती है.

ये भी पढ़ें: आखिरी सेकंड में ऐसा क्या हुआ? देखें अतीक के बेटे अबान के एक्सीडेंट का खौफनाक VIDEO

शराब पीकर रहने वाली टीचर और सोते मास्टर जी (Drunk teacher Singrauli school)

सिंगरौली के सरकारी स्कूलों में अनुशासनहीनता चरम पर है. हाल ही में सरई क्षेत्र के करलो स्थित प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका श्यामवती सिंह को निलंबित कर दिया गया, क्योंकि वह शराब पीकर स्कूल में ही चारपाई डालकर रह रही थीं. वहीं, गिधेर स्कूल के शिक्षक राजलाल साकेत का क्लास में सोते हुए वीडियो वायरल होने पर उन्हें नोटिस थमाया गया है. शिक्षा के मंदिर में ‘गांजे की बोरी’, ‘शराबी शिक्षिका’ और ‘सोते मास्टर जी’ की इन घटनाओं ने जिले की पूरी शिक्षा व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

31 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

1 hour ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago