देश

दिल्ली के ज्वाला नगर में दो मंजिला इमारत ढही, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत, चार घायल

Delhi Building Collapse: दिल्ली के शाहदरा जिले के ज्वाला नगर में मंगलवार सुबह दो मंजिला इमारत अचानक ढह गई. हादसे में तीन साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं. घटना विवेक विहार थाना क्षेत्र की गली नंबर-6 में हुई. इमारत गिरने के समय वहां छह लोग मौजूद थे. जानकारी के मुताबिक इमारत गिरने से सभी मलबे में दब गए. पुलिस और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला.

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 10:09 बजे पीसीआर कॉल के जरिए इमारत गिरने की सूचना मिली थी. बताया गया कि ज्वाला नगर की गली नंबर-6 में एक मकान ढह गया है और कुछ लोग मलबे में फंसे हुए हैं. सूचना मिलते ही विवेक विहार थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया.

6 लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल

कैट एंबुलेंस की मदद से मलबे में दबे सभी छह लोगों को बाहर निकालकर हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में तीन साल की बच्ची लड्डू उर्फ देवांश और 35 वर्षीय पिंटू को मृत घोषित कर दिया गया. हादसे में 27 वर्षीय खुशबू, 35 वर्षीय विकेश, 25 वर्षीय आकाश और 22 वर्षीय दिलीप उर्फ डिम्पा घायल हुए हैं.

इमारत में किराए पर रहते थे सभी लोग

पुलिस के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी छह लोग इमारत में किराएदार के तौर पर रहते थे. यह मकान सुरेंद्र सिंह का बताया जा रहा है. इमारत किस वजह से गिरी, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

दिल्ली में मकान ढहने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले पहाड़गंज में एक निर्माणाधीन होटल की इमारत ढह गई थी, जिसमें आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए.

ये भी पढ़ें- प्रणाम मैडम जी…,हाय राम KGMU में ये कैसी रैगिंग, VIDEO हो रहा वायरल

वहीं नवंबर की शुरुआत में पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार और हौज काजी इलाके में एक निर्माणाधीन भवन गिरने से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. राष्ट्रीय राजधानी में लगातार हो रही इन घटनाओं ने निर्माण कार्यों की निगरानी और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

साबरमती जेल से चल रहा रंगदारी का खेल? दिल्ली पुलिस ने मांगी लॉरेंस बिश्नोई से मिलने वालों की पूरी कुंडली

दिल्ली पुलिस ने गुजरात की साबरमती जेल प्रशासन को पत्र लिखकर लॉरेंस बिश्नोई से मिलने…

8 minutes ago

बढ़ेगी राहुल गांधी का मुश्किल! इतालवी नेता के मुंह से कांग्रेस का चुनावी नारा, जाहिद अली पहुंचे कोर्ट

India Summit 2026 Controversy: हैदराबाद में राहुल गांधी के मंच से इटली के नेता द्वारा…

16 minutes ago

“कांग्रेसी तो फ्यूज बल्ब जैसे हैं…”, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का विपक्ष पर तीखा प्रहार, बोले- इनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें "फ्यूज…

27 minutes ago

IPL में खत्म हुआ माही का सफर! पीली जर्सी में अब नहीं दिखेगा नंबर 7, शुरू करेंगे नई पारी

MS Dhoni Retirement: एमएस धोनी IPL 2027 से चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर बनेंगे. CSK…

35 minutes ago

प्रणाम मैडम जी…,हाय राम KGMU में ये कैसी रैगिंग, VIDEO हो रहा वायरल

KGMU Lucknow Ragging: लखनऊ के KGMU में MBBS प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं से रैगिंग का…

1 hour ago