नई दिल्ली/अहमदाबाद: राजधानी दिल्ली में कारोबारियों और बॉलीवुड हस्तियों को मिल रही लगातार रंगदारी और फायरिंग की धमकियों के बीच दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर रूख किया है. सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल प्रशासन को पत्र लिखकर उन सभी लोगों की सूची मांगी है, जो पिछले कुछ वर्षों में लॉरेंस बिश्नोई से मिल चुके हैं या मिलने की अनुमति मांग रहे हैं.
पुलिस को आशंका है कि जेल में मुलाकात के दौरान ही बाहरी जानकारियां लॉरेंस तक पहुंचाई जाती हैं और वहीं से गुर्गों को रंगदारी वसूली के निर्देश दिए जाते हैं. अब विशेष टीमें इन मुलाकातियों की पृष्ठभूमि और गतिविधियों की जांच करेंगी.
गुजरात जेल में कब से है लॉरेंस बिश्नोई: लॉरेंस बिश्नोई को मई 2023 में दिल्ली की तिहाड़ जेल से गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किया गया था. सुरक्षा कारणों से उसे इस जेल के उच्च सुरक्षा वार्ड में रखा गया है. कानूनी प्रावधानों के तहत वर्तमान में उसके जेल से बाहर स्थानांतरण पर प्रतिबंध लगाया गया है.
जेल की हिस्ट्री: लॉरेंस बिश्नोई को पहली बार लगभग वर्ष 2010-11 में छात्र राजनीति के दौरान दर्ज मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. वह पिछले कई वर्षों से लगातार न्यायिक हिरासत में है और विभिन्न मामलों की जांच के सिलसिले में उसे पंजाब, राजस्थान, और दिल्ली की तिहाड़ जेल सहित देश की कई अन्य जेलों में रखा जा चुका है.
लॉरेंस गैंग और हालिया मामले: इस गिरोह का संचालन विभिन्न सहयोगियों द्वारा देश और विदेश से किए जाने के आरोप हैं. दिल्ली पुलिस और अन्य राज्यों की पुलिस इस नेटवर्क द्वारा व्यापारियों और प्रसिद्ध व्यक्तियों से रंगदारी वसूलने की घटनाओं की जांच कर रही है. पिछले कुछ वर्षों में देश के विभिन्न हिस्सों में हुए कुछ प्रमुख आपराधिक मामलों और हत्या की घटनाओं में भी इस नेटवर्क की संलिप्तता के आरोप लगे हैं, जिनकी जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं.
यह भी पढ़िए: आसाराम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, जानें पूरा मामला
OP Rajbhar house gherao Lucknow: एक ओर ओपी राजभर ने एक्स पर अखिलेश यादव और…
Delhi Building Collapse: दिल्ली के ज्वाला नगर में मंगलवार सुबह दो मंजिला इमारत ढह गई.…
India Summit 2026 Controversy: हैदराबाद में राहुल गांधी के मंच से इटली के नेता द्वारा…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें "फ्यूज…
MS Dhoni Retirement: एमएस धोनी IPL 2027 से चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर बनेंगे. CSK…
KGMU Lucknow Ragging: लखनऊ के KGMU में MBBS प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं से रैगिंग का…