देश

दिल्ली शराब नीति मामला- 1 अप्रैल तक ED की कस्टडी में रहेंगे अरविंद केजरीवाल, एजेंसी ने मांगी थी 7 दिन की रिमांड

Delhi Liquor Scam Case: शराब नीति मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी कस्टडी 1 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है. वे अब 1 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में रहेंगे. इससे पहले सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने स्वयं मामले की पैरवी की. ईडी ने कोर्ट से सीएम की 7 दिन की कस्टडी मांगी थी. दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था.

इससे पहले सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने अपनी पैरवी स्वयं की. उन्होंने कोर्ट से कहा कि इस केस में मेरा नाम सिर्फ 4 जगहों पर आया है. उन्होंने कहा कि क्या किसी सीएम को गिरफ्तार करने के लिए 4 बयान काफी हैं. इसके जवाब में ईडी ने कहा कि कोई भी सीएम कानून से ऊपर नहीं हैं.

वहीं ईडी के वकील ने कहा कि एक मोबाइल फोन का डेटा निकाला गया है और उसका विश्लेषण किया जा रहा है. ईडी ने कहा कि 21 मार्च को सीएम के घर की तलाशी के दौरान 4 डिजिटल डिवाइस मिले थे. उसका डेटा अभी तक निकाला नहीं जा सका है. वहीं इसके जवाब में सीएम ने कहा कि वे पासवर्ड जांच एजेंसी के साथ साझा करने को तैयार है लेकिन इसके लिए पहले उन्हें वकीलों से परामर्श लेना होगा.

आप के गोवा प्रत्याशी से होगी पूछताछ

ईडी ने कहा कि केजरीवाल जानबूझकर पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं. हमने पंजाब के कुछ अधिकारियों को इस मामले में समन भेजा है. उनसे भी केजरीवाल का आमना-सामना होगा. इसके अलावा ईडी ने कहा कि हम इस मामले में केजरीवाल का सामना कुछ और लोगों से करवाना चाहते हैं. आप के गोवा प्रत्याशी और सीएम केजरीवाल को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करवाना चाहते हैं.

मामले में ईडी के यह आरोप

बता दें कि शराब नीति मामले में अब तक 6 चार्जशीट दाखिल हो चुकी हैं. इस घोटाले में गिरफ्तार होने वाले केजरीवाल 32वें आरोपी हैं. ईडी ने दावा किया कि दिल्ली सरकार की इस नीति से सरकारी खजाने को 2 हजार 873 करोड़ रुपए का घाटा हुआ. ईडी ने चार्जशीट में आरोप लगाया कि दक्षिण भारत के शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए 136 करोड़ रुपए की लाइसेंस फीस माफ की गई थी. वहीं इसके एवज में 100 करोड़ रुपए भी लिए गए. इस पूरे घोटाले में बीआरएस एमएलसी के. कविता भी शामिल थीं.

ये भी पढ़ेंः वकीलों ने न्यायपालिका पर ‘दबाव’ डालने की कोशिश कर रहे एक समूह के खिलाफ CJI को पत्र लिखा

ये भी पढ़ेंः राजनीति में आने पर कंगना रनौत ने खुद को बताया इस विचारधारा का, भाजपा नेतृत्व के लिए कही यह बात

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

7 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

38 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

51 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago