56वीं राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप का आयोजन
लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज (28 मार्च) दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक कार्यक्रम में 56वीं राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप का उद्घाटन किया. भारतीय खो खो फेडरेशन के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल, सेक्रेटरी जनरल के एस त्यागी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संपर्क प्रमुख रामलाल और दिल्ली के सांसद और ऑर्गनाइजिंग कमिटी के उपाध्यक्ष रमेश बिधूड़ी के साथ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुमित्रा महाजन ने 56वीं खो खो चैंपियनशिप का मस्कट ‘धाकड़’ का भी अनावरण किया.
इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों और कोचों को संबोधित करते हुए सुमित्रा महाजन ने कहा कि खो खो को खेलने वाली और इस खेल को बढ़ावा देने वाली आप सब की “दादी” आज आपके सामने हैं. बता दें कि लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन अपने समय में खो खो की बेहतरीन खिलाड़ी रह चुकीं हैं. इन्होंने इंदौर में भारत का पहला खो खो स्टेडियम बनाया गया था.
उन्होंने कहा, “हम जब खेल में मेहनत करते थे, दूरदर्शन पर दूसरे खेलों को देखते थे तब लगता था कि हमारे भारतीय खेलों की बारी कब आएगी. हमारे खेलों को सिर्फ एक मैदान चाहिए और हमारे बच्चे इसे खेल सकते हैं. भारतीय खेल में प्रेम भाव होता है. चोट लगती है तो मिट्टी से प्रेम हो जाता है. जैसे जैसे हम शहर में आ गए खेलों के मैदान कम होते गए. हमे मैदान बचाना पड़ा. जब दूसरे की नजर हमारी मैदान पर पड़ती है तो हमे सतर्क होना पड़ता है.”
भारत सरकार के देशी खेलों को बढ़ावा देने की योजनाओं पर सुमित्रा महाजन ने कहा, “भारत सरकार ने भारतीय खेल को बढ़ावा देने के लिए खेलों इंडिया ने शुरू किया. इस कार्यक्रम के बाद विभिन्न खेलों में कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाया है. खो खो फेडरेशन के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल इस खेल को बढ़ावा देने में सबसे आगे हैं और उनके नेतृत्व में खो खो फेडरेशन एक नई राह पर चल पड़ी है. भारतीय खेल को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है. हमे उम्मीद ही नहीं विश्वास है कि आने वाले समय में भारतीय खेल के रूप में खो खो दुनिया में अपनी पहचान मजबूत करेगा.”
भारतीय खो खो फेडरेशन के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने कहा कि दिल्ली देश भर से इतनी जबरदस्त भागीदारी के साथ 56वीं राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप की मेजबानी करके हम रोमांचित हैं. “खो खो सिर्फ एक खेल नहीं है, यह भारत के लोगों के लिए एक भावना है. यह एक सांस्कृतिक घटना है जो लोगों को एक सूत्र में जोड़ती है. हमें प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने और खो खो खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए एक मंच प्रदान करने पर गर्व है.”
यह भी पढ़ें :हॉलीवुड के मशहूर एक्टर विन डीजल ने दीपिका पादुकोण के साथ शेयर की खास फोटो, तस्वीर में छिपा है बड़ा हिंट
रमेश बिधूड़ी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली खो खो फेडरेशन के तत्वाधान में यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका है. उन्होंने खिलाड़ियों के मिट्टी से लेकर मैट की तक आने की बात को चरितार्थ करने के लिए खो खो फेडरेशन और सुधांशु मित्तल को धन्यवाद दिया. आरएसएस के संपर्क प्रमुख राम लाल ने कहा कि जब से भारत की पहचान विदेशों में हुई है तब से भारत के खेलों की भी पहचान भी बनी है. आने वाले समय में खो खो दुनिया में अपनी पहचान बनाएगी. उन्होंने कहा कि खो खो खेल पूरे भारत की एकता का परिचायक है.
इससे पहले विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कई टीमों के खिलाड़ियों ने बैंड की धुनों पर रंगारंग मार्च पास्ट किया. राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश भर के 37 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के तकरीबन 1300 से ज्यादा महिला और पुरुष खिलाड़ियों की 73 टीमों की रिकॉर्ड भागीदारी है. दिल्ली में पहली बार राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…