देश

दिल्ली मेट्रो स्टेशन की दीवार पर ग्रैफिटी लिखने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, CCTV Footage में दिखा था चेहरा

दिल्ली मेट्रो पुलिस ने 25 जनवरी 2025 को गांव युराजपुर, गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी राजीव कुमार सिंह को मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन की दीवार पर ग्रैफिटी लिखने के मामले में गिरफ्तार किया. यह घटना 23 जनवरी 2025 को रात लगभग 10:00 बजे हुई थी. सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को काली स्केच पेन से मेट्रो स्टेशन की दीवार पर “PM EARTHWORMS ARE BETTER THAN YOU POPA” लिखते हुए देखा गया था.

पुलिस ने मामले में एफआईआर नंबर 01/2025, दिनांक 25/01/2025, धारा 3 दिल्ली प्रॉपर्टी डिफेसमेंट प्रिवेंशन एक्ट और धारा 73 डीएमआरसी एक्ट के तहत सुप्रीम कोर्ट मेट्रो थाना में मामला दर्ज किया.

संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रांसपोर्ट रेंज) विजय सिंह के निर्देश पर डीसीपी मेट्रो हरेश्वर स्वामी के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट मेट्रो थाने और मेट्रो स्पेशल स्टाफ की एक संयुक्त टीम बनाई गई. टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज स्कैन किए और संदिग्ध की पहचान की, जो बाद में राजीव कुमार सिंह के रूप में सामने आया.

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ के दौरान राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 23 जनवरी 2025 को उन्होंने मंडी हाउस के पास ललित कला अकादमी में एक पेंटिंग प्रदर्शनी में भाग लिया था. दोस्तों से अलग होने के बाद, वह रात 9:45 बजे मंडी हाउस बस स्टैंड पहुंचे.

राजीव ने स्वीकार किया कि उन्होंने मेट्रो स्टेशन की दीवार पर ग्रैफिटी लिखी और बताया कि एक कविता, जिसे उन्होंने उस दिन पढ़ा था, से प्रेरित होकर उन्होंने यह लिखा. उन्होंने यह भी कबूल किया कि वह अक्सर सड़कों के खंभों और अन्य स्थानों पर ड्राइंग और “POPA” नाम से हस्ताक्षर करते थे.

राजीव मूल रूप से गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं. उन्होंने 12वीं कक्षा के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, दिल्ली से फाइन आर्ट्स में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. वर्तमान में वह वजीराबाद, दिल्ली के एक स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं.

जांच के आधार पर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 351 (दूसरों को डराने-धमकाने) भी जोड़ी गई है.

  • भारत एक्सप्रेस
मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

32 minutes ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

45 minutes ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

1 hour ago