देश

Delhi Metro Viral Video: आखिर क्यों दिल्ली मेट्रो में कपल को आंटियों ने कहा थोड़ी शर्म भी होनी चाहिए ? कपल का रिएक्शन देख हैरान रह जाएंगे आप

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में कुछ यात्रियों द्वारा की जा रही हरकतों से न सिर्फ उनके सहयात्री असहज हो रहे हैं, बल्कि कुछ के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. उर्फी जावेद, किसिंग कपल और डांस गर्ल के बाद अब एक और कपल द्वारा की जा रही अश्लील हरकत पर दो आंटियों ने उन्हें अच्छे से नैतिकता का पाठ पढ़ा डाला. डीएमआरसी के इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग आंटियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इससे अलग हटकर भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

आंटियों ने लगाया अश्लीलता का आरोप

दरअसल आंटियों का कहना है कि ये कपल मेट्रो में गलत हरकत कर रहे थे. ऐसे में उनसे इसे अनदेखा करते नहीं बना और उन्होंने कपल को टोकते हुए उनकी क्लास ले ली, लेकिन कपल भी आंटियों के साथ पूरी तरह बहस करने लगा और उनकी बातों का लहजा असामान्य और आक्रामक रहा. इस दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद तो यह खूब वायरल हो गया.

कपल और आंटियों में हुई बहस

वायरल हुए इस वीडियो में आंटी कह रही हैं कि “यह गलत नहीं तो और क्या है? थोड़ी शर्म भी होनी चाहिए.” जबकि इसके जवाब में लड़का कहता है कि “क्यों शर्म करेंगे? कर क्या रहे हैं हम?”. आंटी बोलती है कि “ऐसे खड़े होते हैं?” तरीके से खड़े हो और वे दूसरों की ओर इशारा करते हुए बताती हैं कि वे लोग भी तो तरीके से खड़े हैं.  इस बहसबाजी के बीच में आंटी ने कहा, “बड़े बदतमीज़ हो तुम लोग.” इसपर लड़का भड़क जाता है और आंटियों को कहने लगता है आंटी आप अपने काम से काम रखो तो और जियोगे. इस पर आंटी कहती हैं कि, “तू मर्डर करेगा.” वहीं आगे की बहस में आंटी कहती है कि जो करना है बाहर जाकर करो.

इसे भी पढ़ें: Gonda: गूगल मैप ने भटकाया, मिलते-जुलते नाम के दो परीक्षा केंद्रों के चक्कर में फंसे छात्र, पांच साल बाद मिला मौका हाथ से फिसला

दिल्ली मेट्रो में लगातार कई वीडियो वायरल होने के बाद डीएमआरसी ने कई कड़े  कदम उठाए हैं और कई नियम बनाते हुए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं. लेकिन उसके बाद भी मेट्रो में लोगों की अजीबोगरीब हरकते नहीं रुक रही हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

33 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

45 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

58 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago