Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो पिछले कुछ वर्षों में अश्लील वीडियोज के चलते विवादों में रही हैं. कभी कपल्स मेट्रो में रोमांस करते दिखते रहे हैं, तो कभी वीडियो में लड़किया मेकअप तक करती नजर आ रही है. कुछ ऐसा ही एक बार फिर हुआ है. एक कपल रोमांस में इस हद तक गिर गया कि अश्लीलता की सारी सीमाएं पार कर दी. उनकी यह वीडियो जिसने भी देखी, उसने ही इनकी आलोचना कर इनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही है, लेकिन आखिर इस वीडियो में क्या चलिए आज आपको बताते हैं.
बता दें कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कैप्शन लिखा है कि क्या अब दिल्ली मेट्रो को बंद कर देना चाहिए. इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. कुछ ने तंज कसते हुए लिखा है, लगता है क्लीन इंडिया कैंपने को इन दोनों ने गलत तरीके से समझ लिया है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल सरेआम कुछ ऐसी हरकत कर बैठा कि आसपास बैठे यात्रियों को नजरें फेरनी पड़ गईं. मेट्रो में ज्यादा भीड़ नहीं है. एक कपल कोल्ड ड्रिंक लिए हुए है. इसके बाद दोनों घिनौनी हरकत पर उतर आते हैं. कुछ ही सेकंड की इस क्लिप को देखकर नेटिजन्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. पहले ये दोनों कोल्ड ड्रिंक पीते हैं और फिर एक दूसरे के मुंह के अंदर डालने लगते हैं.
यह भी पढ़ें-Rajasthan Election: बदल गई राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख, इस वजह से EC ने लिया फैसला
ऐसे में एक ट्विटर यूजर ने डीएमआरसी को टैग किया और पूछा कि क्या यही देखने के लिए हम मेट्रो में सफर करते हैं. वहीं एक अन्य यूजर का कहना है, दिल्ली मेट्रो अब मनोरंजन का हॉट स्पॉट बन गया है. लोग यह तक कह रहे हैं कि अगर प्रशासन इसको नहीं रोक पा रही है तो क्यों न मेट्रो को ही बंद कर देना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…
India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…
शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…
IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…
CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…
राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…