ICC World Cup 2023

World Cup IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ बुमराह ने बरपाया कहर, झटके 4 विकेट

IND vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 संस्करण का 9 वां मैच आज भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाये. भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए.

जसप्रीत बुमराह ने झटके चार विकेट

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक चार विकेट झटके. अफगानिस्तान की पारी के सातवें ओवर में बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई. उन्होंने इब्राहिम जादरान को विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के हाथों कैच आउट कर दिया. वहीं 45वें ओवर में दिग्गज गेंदबाज ने दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया. 45वें ओवर के दूसरी गेंद पर नजीबुल्लाह जादरान को आउट कर दिया. इसके बाद इसी ओवर के आखिरी गेंद पर मोहम्मद नबी को चलता किया. इसके बाद 49वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान टीम के स्पिनर राशिद खान को आउट कर दिया.

वर्ल्ड कप के पहले मैच में लिए थे दो विकेट

वर्ल्ड कप 2023 के पांचवें मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए थे. उन्होंने मिचेल मार्श और कप्तान पैट कमिंस को चलता किया था. टीम इंडिया को उन्होंने पहली सफलता तीसरी ओवर के दूसरी गेंद पर ही दिलाई थी. मार्श बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गये थे. इसके बाद 15 रन बनाकर खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को उन्होंने चलता किया था.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ले चुके शमी को प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह, गावस्कर ने जताई हैरानी

विकेट के लिए तरसे मोहम्मद सिराज

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को एक भी सफलता नहीं मिली. उन्होंने 9 ओवर में 76 रन लुटाए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गये मैच में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. हालांकि, उस मैच में उन्हें एक सफलता मिली थी लेकिन दूसरे मैच में उन्हें बिना विकेट के ही संतोष करना पड़ा.

पांड्या ने लिए दो विकेट

बर्थडे के मौके पर पहली बार खेलते हुए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए. उन्होंने पहले विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट किया. इसके बाद 62 रन बनाकर खेल रहे अजमतुल्ला उमरजई को चलता किया.

Vikash Jha

Recent Posts

भाजपा की असली चुनौती: विरोधी नहीं, अपने ही घर की दरारें

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के हालिया आरोपों ने भाजपा के भीतर अंदरूनी…

3 minutes ago

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

19 minutes ago

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

44 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

45 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

1 hour ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

1 hour ago