Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi Crime: दिल्ली में एक बार फिर कंझावला जैसा कांड! लूटपाट के बाद कैब ड्राइवर को 200 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत

पुलिस के अनुसार, बिजेंद्र शाह महिपालपुर में थे. वहां कुछ अज्ञात आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें पकड़ लिया और उनकी मारुति स्विफ्ट लूट ली.

Delhi Crime ( कैब ड्राइवर को बदमाशों ने घसीटा)

Delhi Crime ( कैब ड्राइवर को बदमाशों ने घसीटा)

Delhi Crime:  मंगलवार देर रात दिल्ली में NH 48 पर वसंत कुंज के पास कुछ लोगों ने कैब ड्राइवर के साथ लूटपाट की और कार से 200 मीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई. कथित तौर पद बदमाशों ने उसकी कार लूट ली. पुलिस ने कैब ड्राइवर की पहचान बिजेंद्र शाह के रूप में की है. पुलिस के अनुसार, घटना में सिर पर लगे चोट के कारण शाह की मौत हुई है.

पुलिस के अनुसार, बिजेंद्र शाह महिपालपुर में थे. वहां कुछ अज्ञात आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें पकड़ लिया और उनकी मारुति स्विफ्ट लूट ली. पुलिस ने बताया कि जब शाह ने उनका पीछा करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें कार से रौंद दिया. इतना ही नहीं करीब 200 मीटर तक घसीटते रहे.

11:30 बजे रात में मिली सूचना: पुलिस

डीसीपी (दक्षिण-पश्चिम) मनोज सी ने कहा कि उन्हें रात करीब 11.30 बजे सूचना दी गई. पुलिस ने बताया कि हमें NH-48 पर एक अज्ञात पुरुष का शव पड़े होने की सूचना मिली. हमारी टीम मौके पर पहुंची और पाया कि एक दुर्घटना हुई थी. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया.” पुलिस ने कहा कि शाह की पहचान होने के बाद फरीदाबाद में उसके परिवार को सूचित किया गया है.

यह भी पढ़ें: Bihar Caste Census: जातीय जनगणना के साइड इफेक्ट्स! अति पिछड़े वर्ग के नेताओं ने नीतीश-लालू की बढ़ाई टेंशन, अब MY को कैसे साधेंगे?

धारा 302 के तहत मामला दर्ज 

दिल्ली पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस की एक टीम मामले की जांच में जुट गई है. बताया गया है कि आरोपी अभी तक फरार हैं. वहीं, इस भीषण घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के नीचे पड़े व्यक्ति को निर्ममता से घसीटा जा रहा है. वीडियो में कार के नंंबर प्लेट पर HR लिखा दिखा. जिस्से पता चला कि यह कार हरियाणा की है.

कंझावला कांड

गौरतलब है कि 31 दिसंबर-1 जनवरी की दरमियानी रात पीड़िता अंजलि सिंह (20) की स्कूटी को कार ने टक्कर मारी थी और पीड़िता को घसीटते हुए 12 किलोमीटर तक ले गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी. उसका शव कंझावला में सड़क पर मिला था और शरीर पर जख्म के कई निशान थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital