देश

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में लड़की ने किया गजब का डांस, पीछे खड़े अंकल शर्माए तो लोग बोले रियल देखनी है…

Delhi Metro Viral Video: DMRC यानी दिल्ली मेट्रो में आजकल कुछ यात्रियों द्वारा की जा रही उल जलूल हरकतें बढ़ती ही जा रही हैं. वहीं तमाम नियम कानून को दरकिनार कर लोग दिल्ली मेट्रो में रील या वीडियो बनाना बंद नहीं कर रहे हैं. एक बार फिर बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली मेट्रो के नियमों की धज्जियां उड़ती दिख रही है. वीडियो एक लड़की का है जो मेट्रो के कोच में डांस करती नजर आ रही है. वहीं उसके बैकग्राउंड में एक अंकल खुद को असहज महसूस करते हुए भी दिख रहे हैं.

वीडियो को लेकर छिड़ी बहस

वीडियो के वायरल होते ही एक बार फिर सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो में हो रही ऐसी हरकतों पर बहस छिड़ गई है. वहीं लोग मजेदार कैप्शन के साथ वीडियो को जमकर शेयर और कमेंट भी कर रहे हैं. यह वीडियो हंसना जरूरी है नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. ये वीडियो ट्वीट गया है और इसमें कैप्शन लिखा है, दिल्ली मेट्रो: संपूर्ण मनोरंजन के लिए आपका वन स्टॉप डेस्टिनेशन.

यूजर के आए मजेदार रिएक्शन

वायरल वीडियो पर लोगो ने ऐसे-ऐसे कमेंट किए हैं कि एक तरफ जहां आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे वहीं दूसरी तरफ आप मुस्कुरा भी उठेंगे. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि, ‘बस च’खना दारू और ग’जरे के साथ साथ चार गद्दा-कुशन भी लगवा दी मेट्रो तो बात ही बन जाये.’ वहीं दूसरे ने लिखा है कि ऐसे घटनाओं में आरोपी को ऐसी कठोर सजा दी जाए कि लोग डरे नहीं तो पब्लिक place का मजाक बना कर रख दिया है लोग. कठोर सजा हो और उसका resultant वीडियो भी पोस्ट की जाए ताकि लोगों को लगे कि ऐसा करना जुर्म है.’

इसे भी पढ़ें: Kanpur Dehat: सुहागरात को दुल्हन के पास नशे में पहुंचा दूल्हा…और फिर शादी के 6 दिन बाद ही उठ गई नवविवाहिता की अर्थी

इंटरटेनमेंट इंटरटेनमेंट इंटरटेनमेंट

एक यूजर ने तो यहां तक लिख डाला है कि, ‘मेट्रो को रील बनाने वालों से पैसे लेने शुरू कर देनी चाहिए और दो डिब्बे अलग जोड़कर जिन्होंने रियल देखनी है उसका किराया बढ़ा देना चाहिए चाहिए. इंटरटेनमेंट इंटरटेनमेंट इंटरटेनमेंट.’ बता दें कि इससे पहले भी मेट्रो में आपत्तिजनक हरकते करते हुए लोगों के वीडियो वायरल हो चुके हैं. वहीं यह सिलसिला रुकता हुआ नहीं दिख रहा है.

Rohit Rai

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी और खेल मंत्री मांडविया ने गोल्ड और सिल्वर जीतने वाली मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में निशानेबाजी में गोल्ड जीतने वाली मोना…

22 minutes ago

नवरात्रि के बैग में मीट भरकर बेच रहा था ब्लिंकिट? बजरंग दल के बवाल के बाद एक्शन में आया प्रशासन

Blinkit Meat Controversy: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में ब्लिंकिट स्टोर पर 'हैप्पी नवरात्रि' लिखे कैरी…

37 minutes ago

इक्वाडोर में प्रार्थना सभा के दौरान दर्दनाक हादसा, पादरी के सिर पर गिरा भारी क्रूस; अस्पताल में हुई मौत

इक्वाडोर के गुआयाकिल शहर में प्रार्थना सभा करा रहे पादरी पैट्रिसियो सांचेज की दर्दनाक हादसे…

44 minutes ago

ट्रेन में बजाया बाजा तो बजेगी बैंड…! तेज आवाज में रील देखने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे वसूलेगा जुर्माना

ट्रेन में बिना ईयरफोन तेज आवाज में गाने, वीडियो और रील चलाकर दूसरे यात्रियों को…

47 minutes ago

भारतीय जेलों में 74% कैदी विचाराधीन, हजारों पांच साल से अधिक समय से बंद; सवाल- फैसले से पहले ही क्यों बीत रही जिंदगी?

देश की जेलों में बंद हर चार कैदियों में करीब तीन विचाराधीन हैं, यानी उनके…

55 minutes ago