Maha Navami Special: कुकर में झटपट बनाएं कंजक वाले मसालेदार काले चने
By Shubhra Rai
Team India
WTC Final flop show: इंग्लैंड में मिली टीम इंडिया की हार ने भारतीय क्रिकेट में भूचाल ला दिया है. डब्ल्यूटीसी फाइनल की हार ने टीम इंडिया पर कई सवाल उठाए हैं, जिनका जवाब क्रिकेट फैंस मांग रहे हैं. देखा जाए तो भारत की हार की सबसे बड़ी वजह है टॉप ऑर्डर का फ्लॉप शो. खास तौर पर कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा. इन तीनो बल्लेबाज का खामोश बल्ला टीम इंडिया की सबसे बड़ी परेशानी बन गई जिसका पूरा फायदा ऑस्ट्रेलिया ने उठाया. लेकिन अब जरूरत है इंडियम टीम में इन दिग्गज बल्लेबाजों का विकल्प तलाशने की.
टीम इंडिया को खोजने होंगे विकल्प
रोहित, कोहली और पुजारा ने भारतीय क्रिकेट के लिए कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं और भारतीय फैन्स को कई बार जीत का जश्न मनाने का मौका दिया, लेकिन अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर ये तिकड़ी अब फ्लॉप हो रही है. सबसे बड़ा सवाल है कि टीम इंडिया में इन तीन धुरंधरों की जगह कौन लेगा. इसलिए आने वाले दिनों में टीम इंडिया को इन खिलाड़ियो के विकल्प तलाशने के साथ ही कुछ सख्त फैसले लेने होंगे.
ये भी पढ़ें: WTC Final: क्या भारत की हार का कारण IPL है?, पूर्व कोच ने अपने एक बयान से खलबली मचा दी है…
इन तीन धुरंधरों के करियर का होगा ‘THE END’!
देखा जाए तो इन तीन खिलाड़ियों का करियर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. हालांकि फिटनेस के मामले में विराट कोहली अपने करियर को थोड़ा और बढ़ा सकते हैं. मगर रोहित शर्मा और पुजारा बल्ले के साथ-साथ टीम इंडिया के लिए फिटनेस में भी कमजोर कड़ी बनते जा रहे हैं. हालांकि यह इतना आसान नहीं होगा क्योंकि बतौर सलामी बल्लेबाज एक छोर पर तो शुभमन गिल है लेकिन रोहित की जगह उनका जोड़ीदार कौन होगा ये तय करना काफी मुश्किल है. ऐसे कई सवाल है जिनका जवाब देना आसान नहीं है. क्योंकि कई सालों तक ये तीन खिलाड़ी भारतीय टीम के सबसे मजबत कड़ी है. हालांकि श्रेयस अय्यर की वापसी के बाद टीम इंडिया थोड़ी स्टेबल जरूर हो सकती है. मगर रोहित की जगह टॉप ऑर्डर का मोर्चा कौन संभालेगा ये कॉल लेना काफी मुश्किल हो सकता है. वनडे और टी-20 में फिर भी कोई ऑप्शन है लेकिन टेस्ट क्रिकेट के लिए चुनौती अब भी बनी हुई है.
दिल्ली पुलिस के बॉन्ड नोटिस के खिलाफ AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली हाईकोर्ट का…
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य…
Lal Krishna Advani Health Update: लाल कृष्ण आडवाणी को छाती में संक्रमण के चलते इंद्रप्रस्थ…
Ara Customs Officer Murder: भोजपुर जिले के आरा शहर में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी राम कुमार…
Bilaspur Atal Awas Fire News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आने वाले सरकंडा इलाके में…
Kerala Congress CJI Controversy: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को 'अभी इस्तीफा दो' कहने…