देश

दबंगई दिखाना पड़ा महंगा! मुखर्जी नगर में DU छात्राओं से अभद्र व्यवहार, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में हिंदू कॉलेज की दो छात्राओं के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणियों का मामला सामने आया है. घटना बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे हकीकत पार्क के पास की बताई जा रही है. मामले में दिल्ली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान अभिमन्यु और अभिनव के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक, दोनों छात्राएं पैदल कहीं जा रही थीं. इसी दौरान एक सफेद रंग की टाटा सफारी में सवार चार युवक वहां पहुंचे. किसी बात को लेकर छात्राओं और कार में बैठे युवकों के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि इसके बाद युवकों ने छात्राओं के साथ गाली-गलौज की और उनके खिलाफ अभद्र तथा अश्लील टिप्पणियां कीं.

घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद मामले की जांच शुरू की गई. पुलिस ने छात्राओं के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई. जांच के दौरान आरोपियों की पहचान की गई, जिसके बाद अभिमन्यु और अभिनव को गिरफ्तार कर लिया गया.

घटना के अगले दिन कार जब्त

पुलिस ने उस टाटा सफारी को भी अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें आरोपी युवक सवार थे. पुलिस के अनुसार, वाहन को घटना के अगले ही दिन जब्त कर लिया गया था. अब मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों से पूछताछ और अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली की डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि घटना बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुई थी. उनके मुताबिक, चार युवक एक सफेद कार में मौके पर पहुंचे थे और छात्राओं के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया. पुलिस ने छात्राओं की ओर से बताए गए घटनाक्रम और उनके बयान को जांच का आधार बनाया है.

एक आरोपी दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र

डीसीपी ने यह भी बताया कि पहचान किए गए युवकों में से एक दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र है. पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई के अलावा जरूरत पड़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी. पुलिस अब उन जगहों की भी जानकारी जुटा रही है, जिनका उल्लेख छात्रा ने अपने बयान में किया है. अधिकारियों के अनुसार, घटनाक्रम और बताए गए स्थानों से जुड़ी जानकारी की जांच के आधार पर आगे के कदम तय किए जाएंगे.

इस मामले में शुरुआत में एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने की रिपोर्ट को लेकर भी सवाल उठे थे. इस पर डीसीपी आकांक्षा यादव ने कहा कि मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद कानूनी और अनुशासनात्मक, दोनों स्तरों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें- ‘एक आतंकी मुल्क मुझसे ये सवाल पूछ रहा है…’ UNGA में विदेश मंत्री एस. जयशंकर का पाकिस्तान पर तीखा पलटवार, Video वायरल

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

3 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

4 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

4 hours ago