देश

बुरे फंसे ‘तिलचट्टे’, पीएम मोदी के साथ डीपफेक फोटो वायरल करने पर CJP नेताओं को नोटिस

Abhijeet Dipke: एक महिला की तस्वीर से कथित छेड़छाड़ कर उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आपत्तिजनक तस्वीर के रूप में पेश करने का मामला अब दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है. मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जुड़े चार नेताओं सौरव दास, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और रत्ना सिंह के नाम सामने आए हैं. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी निजी तस्वीर का इस्तेमाल कर AI आधारित फेस-स्वैपिंग के जरिए कथित डीपफेक तस्वीर तैयार कर वायरल किया गया.

याचिका के मुताबिक मामला दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए CJP के एक प्रदर्शन से जुड़ा है. महिला का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान उसकी तस्वीर को कथित तौर पर बिना अनुमति हासिल किया गया और AI टूल की मदद से उसके चेहरे को एक आपत्तिजनक तस्वीर पर लगा दिया गया.

इसके बाद तस्वीर को सोशल मीडिया और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया गया. महिला ने कोर्ट से ऐसी सभी तस्वीरों और लिंक को हटाने और ब्लॉक करने के निर्देश देने की मांग की है.

हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लिया

मामले को लेकर महिला की ओर से वकील उमेश शर्मा ने तत्काल सुनवाई की मांग की. कोर्ट को बताया गया कि घटना के संबंध में पहले ही FIR दर्ज हो चुकी है.

रिपोर्टों के मुताबिक दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम थाने में 24 सितंबर को मामला दर्ज किया गया. शिकायत में सूचना प्रौद्योगिकी कानून और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं.

चार CJP नेताओं के नाम

याचिका में CJP के सौरव दास, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और रत्ना सिंह को प्रतिवादी बनाया गया है. महिला ने आरोप लगाया है कि इन लोगों और उनके कथित सहयोगियों ने उसकी तस्वीर का इस्तेमाल किया. हालांकि, ये सभी आरोप हैं और अभी अदालत ने इन आरोपों पर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है.

सोशल मीडिया से तस्वीरें हटाने की मांग

याचिका में मांग की गई है कि कथित डीपफेक और आपत्तिजनक तस्वीरों को सोशल मीडिया समेत सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से तत्काल हटाया जाए और इनके प्रसार पर रोक लगाई जाए. मामले में मेटा समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भी संबंधित सामग्री हटाने के निर्देश देने की मांग की गई है.

ये भी पढ़ें- ‘एक आतंकी मुल्क मुझसे ये सवाल पूछ रहा है…’ UNGA में विदेश मंत्री एस. जयशंकर का पाकिस्तान पर तीखा पलटवार, Video वायरल

याचिका में महिला ने यह भी दावा किया है कि उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. मामले की सुनवाई अब दिल्ली हाईकोर्ट में होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

16 minutes ago

अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के…

25 minutes ago

Explained: ट्रंप के लिए बड़ी मुसीबत! कांग्रेस गंवाने के बाद क्या ईरान युद्ध पर यू-टर्न लेने को मजबूर होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…

41 minutes ago

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

1 hour ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

1 hour ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

1 hour ago