देश

दिल्ली NCR में मौसम ने बदला रुख, गर्मी से मिली राहत, जारी हुई विमानन ट्रेवल एडवाइजरी

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है. मंगलवार सुबह से ही आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया, जिसके बाद नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई. लगातार बढ़ती गर्मी और उमस से बेहाल लोगों के लिए यह बारिश किसी राहत से कम नहीं है.

दो दिनों तक रहेगा ऐसा ही मौसम

अचानक आई इस बरसात ने जहां तापमान में गिरावट की, वहीं सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिलेगी. मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक एनसीआर में इसी तरह का मौसम बना रहेगा. 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. इन दोनों दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी जारी रहने की संभावना है. ह्यूमिडिटी 55 से 85 प्रतिशत तक रहने के कारण हवा में नमी बनी रहेगी, जिससे हल्की ठंडक के साथ खुशनुमा एहसास रहेगा.

हालांकि, 2 अक्टूबर से बारिश में कमी आएगी और आसमान में बादल तो रहेंगे, लेकिन तेज बारिश की संभावना कम हो जाएगी. 3 और 4 अक्टूबर को मौसम आंशिक रूप से बादल वाला रहने की उम्मीद है, जबकि 5 अक्टूबर तक मुख्य रूप से साफ आसमान देखने को मिलेगा. तापमान धीरे-धीरे कम होते हुए अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक आ सकता है.

एयर इंडिया ने जारी किया एडवाइजरी

बारिश के बाद से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई, कई जगहों पर जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. वहीं दूसरी ओर बारीश के मौसम को देखते हुए एयर इंडिया ने उड़ानों पर पड़ने वोले असर को लेकर ट्रैवल एडवाइजरी जारी किया है. साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों ने बारिश की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हुए खुशी जाहिर की. किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां देर से बोई गई फसल को पानी की जरूरत थी.

विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून विदाई से पहले यह बारिश मौसमी संतुलन बनाए रखने में मदद करेगी.

ये भी पढ़ें: यौन शोषण के आरोपी बाबा चैतन्यानंद के राजों का हुआ पर्दाफाश, मोबाइल में पकड़े गए कई काले कारनामे, पूछताछ में लगातार बोल रहा झूठ

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

18 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 hour ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago