Bharat Express DD Free Dish

यौन शोषण के आरोपी बाबा चैतन्यानंद के राजों का हुआ पर्दाफाश, मोबाइल में पकड़े गए कई काले कारनामे, पूछताछ में लगातार बोल रहा झूठ

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए बाबा चैतन्यानंद सरस्वती पर नए खुलासे हो रहे हैं. मोबाइल से लड़कियों की चैट्स और फोटोज बरामद हुई हैं. 16 छात्राओं से यौन शोषण के आरोपों में फंसे बाबा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे.

Baba Chaitanyanand Case

Baba Chaitanyanand Case: यौन शोषण के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार बाबा चैतन्यानंद सरस्वती की काली करतूतों का एक-एक कर खुलासा हो रहा है. दिल्ली पुलिस लगातार चैतन्यानंग से पूछताछ कर रही है. जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. लेकिन बाबा जांच में सहयोग नहीं कर रहा. वह पुलिस के सवालों पर झूठ बोलता है और अपने कृत्यों पर पछतावा भी नहीं दिखाता.

मोबाइल से बरामद हुए चौंकाने वाले सबूत

पुलिस ने बाबा के मोबाइल फोन से कई लड़कियों की चैट्स और तस्वीरें बरामद की हैं. इनमें कई एयरहोस्टेस के साथ खिंचवाई गई फोटोज भी मिली हैं. बाबा इन चैट्स में लड़कियों को झांसा देने की कोशिश करता नजर आया. यहां तक कि कई लड़कियों के मोबाइल DP के स्क्रीनशॉट भी उसके फोन में मिले. चैतन्यानंद का कहना है कि उसे अपने किये पर कोई पछतावा नहीं है.

महिला सहयोगियों से आमना-सामना

पुलिस ने बाबा की दो महिला सहयोगियों को हिरासत में लिया और उनसे बाबा का आमना-सामना करवाया. इसके बावजूद आरोपी गोलमोल जवाब देता रहा. पुलिस के मुताबिक, केवल जब उसे सबूत दिखाए जाते हैं और सख्ती की जाती है, तभी वह जवाब देता है. पुलिस कस्टडी के पहले ही दिन बाबा ने फलों और दूसरी चीजों की मांग की थी. उसकी यह हरकत पुलिस के लिए चौंकाने वाली रही. फिलहाल उसे वसंत कुंज नॉर्थ थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें: स्वामी चैतन्यानंद का साथी गिरफ्तार, धमकी देकर पीड़ितों से केस वापस लेने का बनाता था दबाव

आगरा से हुई थी गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने रविवार को चैतन्यानंद को आगरा के ताजगंज इलाके के एक होटल से पकड़ा था। उसके पास से तीन मोबाइल फोन और एक आईपैड बरामद किया गया. अब धीरे-धीरे उसके कई राज सामने आ रहे हैं. बाबा पर 16 छात्राओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं.

कोर्ट ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है. पुलिस की जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं, जिससे उसके खिलाफ सबूत और मजबूत हो रहे हैं. जांचकर्ताओं का कहना है कि सरस्वती जुलाई से विदेश में था और 6 अगस्त को भारत लौटा था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read