लीगल

दहेज उत्पीड़न मामलों में सामाजिक बुराइयों और निर्दोषों के अधिकारों में संतुलन जरूरी: दिल्ली HC

दिल्ली हाई कोर्ट ने दहेज उत्पीड़न के को लेकर बड़ा आदेश दिया है. हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि दहेज उत्पीड़न और वैवाहिक क्रूरता जैसे गंभीर मामलों में न्यायिक संवेदनशीलता और सामाजिक संतुलन बनाए रखने पर जोड़ दिया है. जस्टिस अजय दिगपॉल ने यह आदेश दिया है.

दहेज उत्पीड़न समाज के लिए महामारी

कोर्ट ने कहा कि एक ओर जहां ऐसे अपराध समाज के लिए महामारी है और इनसे सख्ती से निपटा जाना चाहिए. वहीं दूसरी ओर निर्दोष व्यक्तियों के अधिकारों की भी रक्षा की जानी चाहिए, जो अक्सर दूर के रिश्ते के चलते बिना ठोस आरोपों के मुकदमों में घसीट लिए जाए हैं. दायर याचिका में दहेज उत्पीड़न, क्रूरता और उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी. एफआईआर में उसके ऊपर आरोप था कि उसने कथित तौर पर शिकायतकर्ता के घर में सीसीटीवी कैमरे तोड़े और फर्नीचर में ताले लगाए.

एफआईआर रद्द करने पर आपत्ति नहीं

कोर्ट ने कहा दहेज उत्पीड़न जैसी बुराइयों से समाज को मुक्त करने के प्रयासों को निर्दोष व्यक्तियों के अधिकारों को संतुलित किया जाना चाहिए. मामले की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से पेश वकील ने दलील देते हुए कहा कि भतीजी के खिलाफ एफआईआर रद्द करने पर कोई आपत्ति नहीं है. क्योंकि घटना के समय वह मात्र 18 वर्ष की थी, स्कूल में पढ़ती थी और अपने पिता के निधन से मानसिक आघात में थी.

कोर्ट ने इन परिस्थितियों को देखते हुए और सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए कहा कि भतीजी के खिलाफ लगाए गए आरोप गंभीर नहीं हैं. इसलिए आईपीसी की धारा 498 A, 406 और 34 के तहत दर्ज एफआईआर और उससे संबंधित सभी कार्यवाही को उसकी सीमा तक रद्द किया जाता है.

ये भी पढ़ें: शून्यकरणीय विवाह के कारण पत्नी को गुजारा भत्ता देने से नहीं कर सकते इंकार: इलाहाबाद हाईकोर्ट

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

16 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

43 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

43 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

60 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

1 hour ago