देश

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में मौसम का कहर, कहीं तेज बारिश, कहीं उमस से हलकान, जानें क्या कहता है IMD का ताजा अपडेट

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज इन दिनों काफी परेशान कर देने वाला है. कभी आसमान में बादल छाए रहते हैं तो कभी तेज धूप से गर्मी बढ़ जाती है.

कभी झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो जाता है तो कभी उमस से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है.

दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश है तो कहीं रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है. जिससे राजधानी का मौसम सुहाना बना हुआ है, साथ ही तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिल रही है.

वहीं आज (4 अगस्त) भी दिन में बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. इस बीत दिल्ली का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस बने हने की संभावना है.

दिल्ली में कहां कितनी हुई बारिश

दिल्ली में शनिवार रात करीब 11:30 बजे से लेकर रविवार सुबह 2:30 बजे तक अच्छी खासी बारिश हुई. सबसे ज्यादा बारिश मयूर विहार इलाके में दर्ज की गई, जहां 27 मिलीमीटर पानी गिरा.

इसी दौरान पूसा में 24.5 मिमी, नजफगढ़ में 22 मिमी, प्रगति मैदान में 18.7 मिमी, पालम में 14.2 मिमी और सफदरजंग में 8.2 मिमी बारिश दर्ज की गई.

लोधी रोड, रिज और आयानगर में हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को दिन के समय बारिश थोड़ी कम रही, लेकिन शनिवार देर शाम से बारिश का जोर बढ़ गया.

एक अगस्त सुबह 8:30 बजे से दो अगस्त सुबह 8:30 बजे तक आयानगर में 11 मिमी, सफदरजंग में 4.6 मिमी और लोधी रोड में 4.2 मिमी बारिश दर्ज की गई.

शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम था. शाम 5:30 बजे तक नमी का स्तर 94 प्रतिशत तक पहुंच गया.

ये भी पढ़ें- बाबा वैद्यनाथ के दर्शन कर वापस दिल्ली लौटे सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने फोन कर लिया हालचाल

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. योगी सरकार ने अफसरों को जरूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं. मौसम विभाग ने बताया है कि 4 अगस्त को भी जोरदार बारिश हो सकती है.

लगातार हो रही बारिश से मौसम तो खुशनुमा हो गया है, लेकिन कई इलाकों में इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. जगह-जगह जलभराव और ट्रैफिक जैसी दिक्कतें सामने आ रही हैं.

सोमवार को पश्चिमी यूपी के ज़्यादातर इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं, पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं.

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं.

Follow Bharat Express on X

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago