खेल

जब Indian तेज गेंदबाज ने Pakistani कप्तान को कर दिया था खामोश, आज है उनका जन्मदिन, जानें उनकी दिलचस्प कहानी

भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच होने वाले मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर रहती है. भारत-पाकिस्तान (India Pakistan) मैच में तनाव, रोमांच और गुस्सा सब देखने को मिलता है और इस स्थिति में जो भी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन और जज्बे से टीम को जीत दिलाता है, वो क्रिकेट की दुनिया में लोकप्रिय हो जाता है. वेंकटेश प्रसाद एक ऐसा ही नाम है.

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज

वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) दाएं हाथ के तेज गेंदबाज थे. 1996 के क्वार्टर फाइनल मैच में भारत-पाकिस्तान (India Pakistan) आमने-सामने थे. इस मैच की एक घटना क्रिकेट इतिहास की सर्वाधिक प्रचलित घटनाओं में से एक है और इसके केंद्र में वेंकटेश प्रसाद थे. दरअसल, पाकिस्तान के कप्तान आमिर सोहेल (Aamir Sohail) ने वेंकटेश प्रसाद की गेंद पर चौका लगाने के बाद उन्हें चिढ़ाने का प्रयास किया.

वेंकटेश ने अगली ही गेंद पर आमिर सोहेल को बोल्ड मारकर न सिर्फ उनकी, बल्कि पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी थी. उस मैच को जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी. मैच में वेंकटेश प्रसाद ने शानदार गेंदबाजी की थी और 10 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट लेते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

इसे भी पढ़ें- बाबा वैद्यनाथ के दर्शन कर वापस दिल्ली लौटे सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने फोन कर लिया हालचाल

भारतीय टीम में डेब्यू

5 अगस्त 1969 को बेंगलुरु में जन्मे वेंकटेश प्रसाद ने 1994 में 25 साल की उम्र में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था. 1994 से लेकर 2001 तक वह टेस्ट और वनडे में जवागल श्रीनाथ और अनिल कुंबले के साथ भारतीय गेंदबाजी की मजबूत कड़ी थे.

वेंकटेश प्रसाद का कैरियर

प्रसाद ने सात साल के अपने करियर में 33 टेस्ट और 161 वनडे खेले. उन्होंने टेस्ट में 96 और वनडे में 196 विकेट लिए. क्रिकेट से 2005 में संन्यास लेने के बाद वेंकटेश प्रसाद बतौर कमेंटेटर और कोच सक्रिय रहे हैं. 2006 में अंडर-19 विश्व कप खेलने वाली भारतीय टीम के वह कोच रहे थे.

प्रसाद 2007 में धोनी की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच रहे थे. वह आईपीएल में आरसीबी और पंजाब की टीम से बतौर कोच जुड़े रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

35 minutes ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

1 hour ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

2 hours ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

2 hours ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago