Delhi Weather Update today: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए आज की सुबह किसी वरदान से कम नहीं रही. पिछले कई दिनों से 42 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी और ‘लू’ के थपेड़ों से बेहाल राजधानी में आज तड़के मौसम ने अचानक करवट ली. सुबह करीब 5 बजे से दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज (Aaj ka Mausam) दिन भर के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
पिछले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर ने इस सीजन की सबसे भयंकर गर्मी झेली है. पारा 42 डिग्री के पार पहुँच चुका था और रातें भी गर्म हवाओं के कारण बेचैन करने वाली थीं. लेकिन आज सुबह हुई बारिश ने तपती सड़कों और घरों को काफी हद तक ठंडा कर दिया है.
बता दें कि मंगलवार को भी हल्की बूंदाबांदी हुई थी, जिसकी वजह से 6 दिनों बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आया था. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह राहत एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण मिली है.
मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, आज 29 अप्रैल का दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. आज शाम तक दिल्ली-एनसीआर में कई दौर की तेज आंधी और बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है, साथ ही बिजली चमकने की भी संभावना है.
कल यानी महीने के आखिरी दिन 30 अप्रैल को भी मौसम के तेवर नरम बने रहेंगे. हालांकि आज जैसी भारी बारिश की संभावना कम है लेकिन आसमान पूरी तरह साफ नहीं होगा. दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या फुहारें पड़ सकती हैं. उमस (Humidity) का स्तर थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन धूप की तीव्रता कम रहने से लू का खतरा फिलहाल टल गया है.
ये भी पढ़ें- चीन-पाक की उड़ी नींद! भारत आ रही रूसी S-400 की चौथी खेप, अब आसमान में परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा
मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते का जो ‘वेदर मैप’ जारी किया है, वह काफी दिलचस्प है:
1 और 2 मई: इन दो दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान है. धूप फिर से खिलेगी और तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है.
3 से 5 मई: मई के पहले हफ्ते में एक बार फिर बारिश का नया दौर शुरू होने का अनुमान है. यानी गर्मी के साथ-साथ राहत का सिलसिला भी बना रहेगा.
दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के एक बड़े हिस्से में कुदरत मेहरबान है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड समेत पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा दक्षिण भारत के केरल और तमिलनाडु, और पूर्वोत्तर के असम, अरुणाचल और मेघालय में भी भारी बारिश की चेतावनी (Aaj ka Mausam) दी गई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है, जहां सितंबर…
गुरुग्राम में 27 से 29 नवंबर 2026 तक मीडिया पेशेवरों और उनके परिवारों के लिए…
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026 पर अंडमान एवं निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने डॉलीगंज…
Lt Governor Dr Dinesh Sharma inaugurates redeveloped Joggers Park Sri Vijayapuram: अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ.…
Lt Governor Dr Dinesh Sharma Gyanodaya Science Exhibition Andaman Nicobar: अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश…
Bangladesh Unrest Benefits Indian Textile: बांग्लादेश में मजदूरों की हड़ताल और सियासी संकट के बीच…