देश

Weather Update: उत्तर भारत में मौसम ने बदला रुख, अचानक हुई तेज बारिश, IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी. अप्रैल की शुरुआत में ही मई-जून जैसी भीषण गर्मी का अहसास हो रहा था. लेकिन गुरुवार को मौसम ने करवट ली और लोगों को राहत की सांस मिली.

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. 10 अप्रैल को बादल छाए रहने की संभावना है. इससे गर्मी और लू की स्थिति में कमी आने की उम्मीद है.

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज

आज शाम 6 बजे के बाद  बाद दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद सहित NCR के कई इलाकों में मौसम अचानक बदल गया. आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं. द्वारका और नजफगढ़ जैसे इलाकों में धूल भरी आंधी आई. इससे लू और चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिली.

उत्तर प्रदेश में भी गुरुवार को बारिश, आंधी और ओलावृष्टि देखने को मिली. लेकिन इस बीच दुखद खबर भी आई. प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की जान चली गई.

सीएम योगी ने दिए राहत कार्य के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन घटनाओं पर दुख जताया है. साथ ही जिलाधिकारियों को तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं/ प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद देने को कहा गया है.

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. कौशांबी, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, लखनऊ, बाराबंकी और रायबरेली में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. गुरुवार को बिहार और उत्तराखंड में भी बारिश हुई. पटना में दोपहर बाद बारिश से मौसम सुहावना हो गया. इससे पहले बुधवार को बिहार में ठनका गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें: UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में तेज बारिश और आंधी से फसलों को भारी नुकसान, मुख्यमंत्री ने दिए राहत कार्यों के निर्देश

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago