Electrician Love Story: प्यार कब, कैसे और किससे हो जाए, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता. कुछ ऐसा ही दिलचस्प मामला बिहार के नालंदा जिले से सामने आया है, जहां एक महिला को अपने घर का पंखा ठीक करने आए इलेक्ट्रीशियन से प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी कर ली. अब इनकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लोग ‘रियल लाइफ बॉलीवुड लव स्टोरी’ का नाम दे रहे हैं.
खबर के अनुसार, महिला के घर का पंखा खराब हो गया था, जिसके बाद उन्होंने एक इलेक्ट्रीशियन को बुलाया. पहली मुलाकात में ही दोनों के बीच खास कनेक्शन बना. बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. समाज की परवाह किए बिना दोनों ने शादी करने का फैसला लिया. वायरल वीडियो में दोनों को पारंपरिक पोशाक में शादी के फेरे लेते हुए देखा जा सकता है.
इलेक्ट्रीशियन ने बताया कि, “पंखा खराब था तो इन्होंने गांव में किसी से मेरा नंबर लेकर मुझे बुलाया. पंखा ठीक करने के बाद इन्होंने मेरा नंबर यह कहते हुए लिया कि अगर फिर से खराबी हो, तो सीधे फोन कर सकें.” वहीं महिला ने अपने दिल की बात बताते हुए कहा, “मैं इन्हें पहले से पसंद करती थी. इनके बिना मन नहीं लगता था और हमें इनसे प्यार हो गया था.”
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर शेयर किया गया है. अब तक इस वीडियो को 2 लाख 35 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 2 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं.
यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं — कोई इस प्यार को सच्चा और खूबसूरत बता रहा है, तो कोई इसे ‘प्यार अंधा होता है’ वाली कहावत से जोड़ रहा है. एक यूजर ने लिखा, “ये लव स्टोरी तो हिट है!” वहीं दूसरे ने चुटकी ली, “सब कुछ जायज है इश्क-प्यार में, आइए कभी बिहार में.” एक और यूजर ने मजाक में लिखा, “बिहार तो 2050 में जी रहा है.”
ये भी पढ़ें: OMG! पाकिस्तानी बच्चों की 12th की किताब में लिखी ऐसी बात, देखकर खुद पाकिस्तानियों ने उड़ाया मजाक
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…