देश

दिल्ली-एनसीआर में बदले मौसम के रंग, कई इलाकों में गर्मी से मिलेगी राहत

Delhi NCR Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर के लोग जहां बेसब्री से मॉनसून की ठंडी फुहारों का इंतजार कर रहे हैं, वहीं देश के कई हिस्सों में मॉनसून की बारिश दस्तक दे चुकी है.

दक्षिण और पश्चिम भारत के राज्यों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, लेकिन उत्तर भारत खासकर दिल्ली, नोएडा और आसपास के इलाकों में अब भी लोग बादलों की छांव और ठंडी हवाओं की बाट जोह रहे हैं.

हालांकि, आज की सुबह कुछ राहत लेकर आई है, हल्की बारिश और बादलों ने मौसम में ताजगी भर दी है, जिससे गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिली है.

Delhi-NCR में हल्की बारिश से राहत

Delhi-NCR के कुछ इलाको में आज सुबह की शुरुआत हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के साथ हुई, जिसने शहर को थोड़ी राहत दी. बारिश के चलते तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा.

वहीं, सड़कों पर हल्की फिसलन रही, लेकिन लोगों ने भीगी फिजा का खूब आनंद उठाया. सुबह की यह बारिश ज्यादा देर नहीं चली, लेकिन गर्मी से राहत के लिए यह काफी थी.

दोपहर में बढ़ेगी उमस और गर्मी

दिल्ली में दोपहर के समय बारिश के होने की संभावना कम जताई जा रही है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे पसीना और चिपचिपाहट लोगों को परेशान कर सकती है.

ठंड़ी हवाएं गर्मी से दे सकती हैं राहत

शाम होते-होते आसमान से बादल धीरे-धीरे हट सकते हैं और मौसम थोड़ा सामान्य हो सकता है. तापमान 32–34 डिग्री के आसपास बना रहेगा और हवा भी थोड़ी तेज चल सकती है. गर्मी तो रहेगी लेकिन सुबह की बारिश और शाम की ठंडी हवा दिन को थोड़ा सुकूनभरा बना सकती है.

ये भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले की जांच में अहम अपडेट, NIA ने मीडिया अटकलों पर जारी की सफाई

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago