दुनिया

इजरायल-अमेरिका के हमलों से थर्राए ईरान ने अब कतर में अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइलें दागीं; ईराक पर भी हमला

इजरायल और अमेरिका के हमलों से थर्राए ईरान ने अरब प्रायद्वीप के देश कतर और ईराक में अमेरिकी एयरबेस पर हमले किए हैं. ईरानी बलों ने बीती रात कतर में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर छह मिसाइलें दागीं, जिससे मिडिल ईस्ट रीजन (मध्य पूर्व) में तनाव और बढ़ गया.

बता दें कि कतर के अल-उदीद एयरबेस, जो अमेरिका का इस क्षेत्र में सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है, को ईरान की ओर से निशाना बनाया गया. इस बेस पर 8,000 से 10,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं. ईरान ने यह हमला 21 जून की रात को अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु ठिकानों—फोर्डो, नतांज और इस्फहान—पर B-2 बॉम्बर से 13,608 किलो के बंकर बस्टर बम गिराए जाने के जवाब में किया.

ईरान की मिसाइलों की फोटो

कतर की ईरान के प्रति कड़ी प्रतिक्रिया

वहीं, ईरानी हमले को कतर ने अपनी संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है. कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने कहा, “हम इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं. कतर अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा और जवाबी कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित रखता है.” उन्होंने यह भी दावा किया कि कतर की वायु रक्षा प्रणाली ने मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक लिया, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ. कतर ने क्षेत्र में शांति के लिए सभी पक्षों से सैन्य कार्रवाइयां रोककर बातचीत शुरू करने की अपील की.

कई देशों में अब एयरस्पेस क्लोज कर दिया गया है.

हमलों का हवाई यातायात पर पड़ा असर

ईरानी हमले के बाद कतर ने एहतियाती कदम उठाते हुए अपने हवाई क्षेत्र में हवाई यातायात को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया. विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, “नागरिकों और निवासियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है.” वहीं, कुवैत और इजरायल भी अपना एयरस्‍पेस बंद कर चुके हैं.

यह भी पढिए— ईरान-इजराइल जंग में कूदा अमेरिका, 3 परमाणु ठिकानों पर गिराए बम, ट्रम्प ने हमले की पुष्टि की

कमजोर हो सकती है क्षेत्रीय स्थिरता

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने चेतावनी दी है कि जो ईरान ने किया, वैसी सैन्य कार्रवाइयां क्षेत्रीय स्थिरता को कमजोर कर सकती हैं और उसके वैश्विक शांति पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं. उन्होंने इजरायल की बढ़ती आक्रामकता को भी तनाव का कारण बताया. कतर ने पहले ही क्षेत्र में बढ़ते संघर्ष के खतरों की ओर ध्यान दिलाया था और अब भी बातचीत को एकमात्र समाधान मानता है.

अमेरिका-ईरान तनाव की पृष्ठभूमि

ईरान और अमेरिका के बीच यह तनाव तब शुरू हुआ, जब अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए. ईरान ने इसे अपनी संप्रभुता पर हमला माना और जवाबी कार्रवाई की बात कही. विशेषज्ञों का मानना है कि यह संघर्ष मध्य पूर्व में व्यापक युद्ध का रूप ले सकता है, जिसमें अन्य देश भी शामिल हो सकते हैं. कतर ने इस संकट में तटस्थ रहने की कोशिश की है, लेकिन अमेरिकी बेस पर हमले ने उसे भी जवाबी रूख अपनाने पर मजबूर किया.

कतर ने सभी पक्षों से संयम बरतने और कूटनीतिक रास्ते अपनाने की मांग की है. क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर इस घटनाक्रम पर टिकी है. क्या यह तनाव युद्ध में बदलेगा या बातचीत से सुलझेगा, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा.

यह भी पढिए— चील जैसे दिखने वाले B-2 बमवर्षक विमानों और टॉमहॉक मिसाइलों से अमेरिका ने कैसे तबाह किए ईरान के 3 परमाणु ठिकाने, जानिए

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago