Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR वालों के लिए बुधवार की सुबह कुछ अलग रही. जैसे ही लोगों ने नींद से आंखें खोलीं, आसमान में घने बादल पहले से ही डेरा जमाए हुए थे. बीते मंगलवार की उमस ने जहां लोगों को जमकर परेशान किया, वहीं आज का दिन थोड़ी राहत लेकर आया है. मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है. आज बादल सिर्फ दिखेंगे नहीं, बल्कि कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है.
मंगलवार को बारिश न होने से दिल्लीवालों को चिलचिलाती उमस का सामना करना पड़ा. आसमान तो दिनभर बादलों से ढंका रहा, लेकिन एक बूंद बारिश नहीं गिरी. नतीजा ये हुआ कि लोग पसीने-पसीने होते रहे. सड़कों से लेकर घरों तक, हर जगह बेचैनी का आलम था. (Delhi Ka Mausam) लेकिन बुधवार को तस्वीर थोड़ी बदली-बदली नजर आ रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आज बादल सिर्फ सैर करने नहीं आए हैं (IMD Rain Alert). कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ फुहारें गिरने की अच्छी संभावना है.
दिल्ली में मॉनसून जून के आखिर में पहुंचा जरूर, लेकिन उसका मिजाज अब तक तय नहीं हो पाया है. कभी जोरदार बारिश से सड़कें पानी-पानी हो जाती हैं, तो कभी कई दिन सूखे निकल जाते हैं. इस बार का मॉनसून ‘टच एंड गो’ मोड में दिखाई दे रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 6 से 8 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. हालांकि भारी बारिश की फिलहाल कोई आशंका नहीं है, लेकिन गरज और तेज हवाओं (30 से 40 किमी/घंटा) के साथ हल्की बारिश जरूर देखने को मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- Uttarkashi Disaster : राहत एवं बचाव कार्यों के लिए राज्य सरकार ने जारी किये 20 करोड़ रुपए, पुलिस बल की विशेष तैनाती
बात करें आज यानी 6 अगस्त की, तो राजधानी और एनसीआर के कुछ हिस्सों में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं (Weather Update). 7 से 9 अगस्त तक भी मौसम लगभग इसी पैटर्न पर चलेगा, आंशिक रूप से बादल, हल्की बारिश की उम्मीद, और कभी-कभी गरज-चमक के साथ हवाएं.
लंबे समय से उमस और गर्मी से परेशान दिल्लीवालों के लिए ये राहत की खबर है. अगर बादल मेहरबान रहे, तो आने वाले कुछ दिन सुबह-शाम की सैर थोड़ी आसान हो सकती है. तापमान में मामूली गिरावट की भी संभावना जताई जा रही है, जिससे थोड़ी ठंडक महसूस हो सकती है.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…