Bharat Express DD Free Dish

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बादल देंगे दस्तक, राजधानी के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR में बुधवार सुबह मौसम ने ली करवट. आसमान में छाए बादलों के बीच आज कुछ इलाकों में हल्की बारिश की उम्मीद है. मंगलवार की उमस के बाद यह राहत की खबर है. जानिए IMD की भविष्यवाणी.

Weather Update, Aaj Ka Mausam, Delhi NCR Weather

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR वालों के लिए बुधवार की सुबह कुछ अलग रही. जैसे ही लोगों ने नींद से आंखें खोलीं, आसमान में घने बादल पहले से ही डेरा जमाए हुए थे. बीते मंगलवार की उमस ने जहां लोगों को जमकर परेशान किया, वहीं आज का दिन थोड़ी राहत लेकर आया है. मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है. आज बादल सिर्फ दिखेंगे नहीं, बल्कि कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है.

मंगलवार की उमस ने किया बेहाल

मंगलवार को बारिश न होने से दिल्लीवालों को चिलचिलाती उमस का सामना करना पड़ा. आसमान तो दिनभर बादलों से ढंका रहा, लेकिन एक बूंद बारिश नहीं गिरी. नतीजा ये हुआ कि लोग पसीने-पसीने होते रहे. सड़कों से लेकर घरों तक, हर जगह बेचैनी का आलम था. (Delhi Ka Mausam) लेकिन बुधवार को तस्वीर थोड़ी बदली-बदली नजर आ रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आज बादल सिर्फ सैर करने नहीं आए हैं (IMD Rain Alert). कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ फुहारें गिरने की अच्छी संभावना है.

मॉनसून का मूड अभी भी ऑन-ऑफ

दिल्ली में मॉनसून जून के आखिर में पहुंचा जरूर, लेकिन उसका मिजाज अब तक तय नहीं हो पाया है. कभी जोरदार बारिश से सड़कें पानी-पानी हो जाती हैं, तो कभी कई दिन सूखे निकल जाते हैं. इस बार का मॉनसून ‘टच एंड गो’ मोड में दिखाई दे रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 6 से 8 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. हालांकि भारी बारिश की फिलहाल कोई आशंका नहीं है, लेकिन गरज और तेज हवाओं (30 से 40 किमी/घंटा) के साथ हल्की बारिश जरूर देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- Uttarkashi Disaster : राहत एवं बचाव कार्यों के लिए राज्य सरकार ने जारी किये 20 करोड़ रुपए, पुलिस बल की विशेष तैनाती

अगले कुछ दिन ऐसे रह सकता है मौसम

बात करें आज यानी 6 अगस्त की, तो राजधानी और एनसीआर के कुछ हिस्सों में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं  (Weather Update). 7 से 9 अगस्त तक भी मौसम लगभग इसी पैटर्न पर चलेगा, आंशिक रूप से बादल, हल्की बारिश की उम्मीद, और कभी-कभी गरज-चमक के साथ हवाएं.

लंबे समय से उमस और गर्मी से परेशान दिल्लीवालों के लिए ये राहत की खबर है. अगर बादल मेहरबान रहे, तो आने वाले कुछ दिन सुबह-शाम की सैर थोड़ी आसान हो सकती है. तापमान में मामूली गिरावट की भी संभावना जताई जा रही है, जिससे थोड़ी ठंडक महसूस हो सकती है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read