देश

दिल्ली-NCR के लिए IMD ने जारी किया 5 दिन का येलो अलर्ट, राजधानी में आंधी-तूफान और बारिश के लिए दिया नया अपडेट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून की एंट्री हो चुकी है लेकिन लोगों को अभी भी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने दिल्लीवालों के लिए एक नया अलर्ट जारी किया है और साथ ही राजधानी में तूफान और बारिश को लेकर अपडेट दिया है.

IMD की ओर से जारी किए गए नए अपडेट में बताया गया है कि दिल्ली में 6 जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक दिल्ली NCR में बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक आज (6 जुलाई) को बादल छाए रहेंगे, साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना है. वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

तेज आंधी और बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने रविवार (6 जुलाई) दोपहर के समय आंधी और बारिश होने की चेतावनी दी है. इसके अलावा रात को भी हल्की बारिश और आंधी से मौसम अच्छा रहेगा.

बता दें कि IMD ने पूरे दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक 7 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश हो सकती है. वहीं गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इसके अलावा 8 जुलाई को भी आँधी और बारिश की आशंका जताई गई है. दोनों ही दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा.

साथ ही 9 से 11 जुलाई को भी आंधी के साथ हल्की बारिश की आशंका जताई गई है. इस दौरना तापमान 22 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.


ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में उछाल, चांदी रही स्थिर, जानिए अपने शहर के ताजा रेट


-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

7 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

8 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

8 hours ago