Delhi News
Delhi News: शुक्रवार 28 तारीख को मालवीय नगर के एक पॉर्क में कमला नेहरू कॉलेज से ग्रेजुएट 25 वर्षीय लड़की की रॉड से मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. अब इस मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैं. मरने वाली लड़की की पहचान नरगिस के रूप में हुई है और आरोपी लड़का 28 वर्षीय इरफान है जो नरगिस की मौसी का बेटा है. पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी इरफान, नरगिस से शादी करना चाहता था लेकिन जब नरगिस ने शादी से इनकार कर दिया तो इरफान ने उसकी हत्या कर दी.
नरगिस की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया कि नरगिस दो भाइयों में अकेली बहन थी और वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी. पुलिस गिरफ्त में इरफान ने बताया कि वह नरगिस से शादी करना चाहता था लेकिन जब नरगिस ने शादी करने से मना कर दिया तब उसने उसकी हत्या करने की सोच ली. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे मालूम था कि नरगिस मालवीय नगर में कोचिंग के लिए आती थी. उसने नरगिस को मारने के लिए तीन दिन पहले ही प्लान बना लिया था.
आरोपी इरफान ने पुलिस को बताया कि उसने पहले नरगिस की रेकी की. उसके बाद शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे नरगिस जैसे की कोचिंग के लिए मालवीय नगर पहुंची तो वह उसे बात करने के लिए रोक लिया. पुलिस ने इस पर बताया कि नरगिस रूक गई क्योंकि वे एक-दूसरे को जानते थे और मौसेरे भाई-बहन भी थे. फिर नरगिस को वह बहलाकर पहले अरबिंदो कॉलेज के पास पार्क में ले गया और फिर रॉड से बेरहमी से उसकी हत्या कर दी.
दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि आरोपी ने नरगिस से शादी की बात की थी और मना करने पर वह उसकी रॉड से मार-मारकर हत्या कर दी.
डीसीपी ने बताया,”पूरा मामला मूलतः प्रेम और शादी से इनकार का एंगल है. पीड़िता (22 वर्ष) और आरोपी (28 वर्ष) मौसेरे भाई-बहन हैं. मृतक के परिवार ने लड़के को शादी के लिए मना कर दिया था क्योंकि वह बेरोजगार था. इसके बाद लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया. लड़का मानसिक रूप से परेशान था और इसलिए उसने यह अपराध किया. वह एक डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था और जानता था कि लड़की कहां से कोचिंग ले रही है.”
वहीं, आरोपी इरफान को लेकर नरगिस का परिवार गुस्से में हैं. नरगिस की हत्या के बाद उसके पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा,”हमें आरोपी के लिए मौत की सजा चाहिए, इससे कम कुछ भी नहीं. मेरी एक ही बेटी है…मैं उसे नहीं छोड़ूंगा.”
-भारत एक्सप्रेस
UGC New Rules 2026: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान…
गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…
PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…