देश

Delhi News: चाणक्यपुरी इलाके में थार का कहर, गाड़ी से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत

Delhi News: दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में थार गाड़ी ने कहर मचाया है. रविवार को तेज रफ्तार गाड़ी ने दो लोगों को टक्कर मारी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. राष्ट्रपति भवन से 2 किलोमीटर की दूरी पर तालकटोरा स्टेडियम के सामने यह घटना हुई.

कहां की है थार?

शुरुआती जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की थार गाड़ी में सिर्फ ड्राइवर सवार था। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का बताया जा रहा है. मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्ग पर 11 मूर्ति के पास थार ने दो लोगों को कुचला. जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें देखा जा सकता है कि थार गाड़ी का आगे का एक पहिया टूट चुका था. इससे गाड़ी की रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है.

दिल्ली पुलिस ने कया कहा?

दिल्ली पुलिस ने बयान जारी करते हुए घटना की पुष्टि की. पुलिस ने कहा कि तालकटोरा स्टेडियम के पास एक एसयूवी ने दो लोगों को कुचल दिया था. इसमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें-वाराणसी के मंदिर में हुआ भयंकर हादसा, आग लगने से 7 लोग झुलस गए

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक और घायल व्यक्तियों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल, थार चालक पुलिस की हिरासत में है और थार को भी जब्त कर लिया है. आरोपी ड्राइवर से पुलिस पूछताछ कर रही है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

15 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

15 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

51 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago