Bharat Express DD Free Dish

वाराणसी के मंदिर में हुआ भयंकर हादसा, आग लगने से 7 लोग झुलस गए

Varanasi: आग लगने की वजह से मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. इसी बीच इस आगलगी की चपेट में आने से 7 लोग घायल हो गए. जिन्हें आनन-फानन में GS अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Varanasi

Varanasi: 9 अगस्त दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक बड़ा हादसा हो गया. जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं. दरअसल चौक स्थित आत्मविश्वेश्वर मंदिर में भयंकर आग लग गई. इस आग में 7 लोगों के झुलसने की खबर है. जानकारी के मुताबिक इन घायलों को महमूरगंज स्थित GS अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि ये हादसा शॉर्ट-सर्किट की वजह से हुआ है.

कल रक्षाबंधन का त्योहार था. त्योहार होने की वजह से वाराणसी के इस प्राचीन मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था. चारों तरफ फूल और बाकी सजावट के काम किये गए थे. इसी बीच अचानक इसमें आग लग गई. बताया जा रहा है कि ये आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है.

आग लगने की वजह से मच गई अफरातफरी

आग लगने की वजह से मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. इसी बीच इस आगलगी की चपेट में आने से 7 लोग घायल हो गए. जिन्हें आनन-फानन में GS अस्पताल में भर्ती कराया गया.

सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं

वहीं मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय नेता, विधायक और प्रशासन मौके पर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं.

ये भी पढ़ें- ‘बैंडिट क्वीन’ से लेकर संसद तक का सफर, आज है फूलन देवी का जन्मदिन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने व्यक्त की चिंदा

इस संबंध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी अपनी चिंता व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने इसको लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,”वाराणसी के मां संकठा जी मंदिर के बगल में मौजूद श्री आत्मा विश्वेश्वर महादेव मंदिर में आग लगने और कई श्रद्धालुओं के झुलसने की दुखद सूचना मिली है. बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी से हादसे में घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं”

स्थानीय लोगों ने बताया कि आत्मविश्वेश्वर मंदिर को बाबा अमरनाथ की तरह सजाया गया था. रुई से बर्फ बनाकर चारों तरफ लगाया गया था. जब आरती शुरू हुई तो रूई में आग लग गई और इसके बाद भगदड़ मच गई.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read