देश

Delhi POCSO Awareness Month: जुलाई में स्कूलों में होगी ‘गुड टच-बैड टच’ की क्लास, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

Delhi POCSO Awareness Month: दिल्ली सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नई पहल शुरू की है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि पूरे जुलाई महीने को ‘POCSO जागरूकता माह’के रूप में मनाया जाएगा. इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को यौन शोषण और दुर्व्यवहार से बचाने के लिए उन्हें जागरूक करना और स्कूलों में सुरक्षा से जुड़े जरूरी प्रोटोकॉल लागू करना है.

हर स्कूल में होगी ‘गुड टच-बैड टच’ की क्लास

सरकार के निर्देश के अनुसार, जुलाई के दौरान दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में ‘गुड टच-बैड टच’ पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे. इन कक्षाओं के माध्यम से बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी जाएगी, ताकि वे किसी भी गलत व्यवहार को पहचान सकें और समय रहते इसकी जानकारी भरोसेमंद लोगों तक पहुंचा सकें.

15 दिनों में देनी होगी कम्प्लायंस रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी स्कूलों को बच्चों की सुरक्षा से जुड़े आवश्यक प्रोटोकॉल लागू करने होंगे. साथ ही, अभियान के तहत किए गए कार्यों की 15 दिनों के भीतर कम्प्लायंस रिपोर्ट भी सरकार को सौंपनी होगी. इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी स्कूल सरकार के निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन करें.

यह भी पढ़ें: ‘उनकी भूमिका अतुलनीय…’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने थपथपाई पीठ

CM बोलीं- यह सिर्फ अभियान नहीं, बच्चों की सुरक्षा का मिशन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि “दिल्ली का POCSO Awareness Month केवल एक जागरूकता अभियान नहीं, बल्कि बच्चों को यौन शोषण और दुर्व्यवहार से सुरक्षित रखने की व्यापक पहल है.” उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद बच्चों के लिए सुरक्षित और संवेदनशील वातावरण तैयार करना है, जहां वे बिना किसी डर के अपनी बात कह सकें.

अभिभावकों, पुलिस और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भी होगी भागीदारी

सरकार ने इस अभियान को केवल स्कूलों तक सीमित नहीं रखा है. इसमें अभिभावकों, शिक्षकों, दिल्ली पुलिस, जिला मजिस्ट्रेट और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. सरकार का मानना है कि सभी संबंधित पक्षों के सहयोग से बच्चों की सुरक्षा को लेकर पूरे शहर में एक मजबूत और प्रभावी जन-जागरूकता आंदोलन खड़ा किया जा सकता है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

आधी रात में टूटा रिंग बांध, सुबह 4 बजे तक खटिया पर बैठी रहीं DM वर्षा सिंह, टला बड़ा हादसा

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

5 minutes ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

30 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

31 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

38 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

49 minutes ago

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण बना विवाद की वजह, साहिब सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…

60 minutes ago