दिल्ली पुलिस अकादमी, वज़ीराबाद परिसर में आज बैच नंबर 124 के 1308 नव-नियुक्त पुरुष कांस्टेबल्स (कार्यकारी संवर्ग) की शानदार पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. यह समारोह इन जवानों के बुनियादी प्रशिक्षण की सफल पूर्णता का प्रतीक रहा. इन युवा पुलिसकर्मियों को अब दिल्ली पुलिस की सेवा में अपना कर्तव्य निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार घोषित किया गया है.
बैच 124 के 1308 पुलिस आरक्षकों में से 42 उच्च शिक्षित स्नातकोत्तर हैं — जिनमें 1 एम.एससी., 4 एम.कॉम., 35 एम.ए., और 2 एम.बी.ए. शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, 738 आरक्षक स्नातक हैं जिनमें 6 बी.टेक, 2 एल.एल.बी., और 19 बी.एड. डिग्रीधारी शामिल हैं.
इस बैच को आधुनिक पुलिसिंग की चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया. इसमें संविधान, नवीन आपराधिक कानून, अपराध विज्ञान, साइबर अपराध रोकथाम, फॉरेंसिक विज्ञान, और जांच तकनीकों पर गहन अध्ययन कराया गया.
प्रशिक्षण के दौरान सामाजिक संगठनों (NGOs) के विशेषज्ञों द्वारा कई वर्कशॉप और सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें नैतिक आचरण, संवेदनशीलता, और सामुदायिक सहयोग पर विशेष बल दिया गया.
इस गौरवशाली अवसर पर विशेष पुलिस आयुक्त (सार्वजनिक परिवहन सुरक्षा प्रभाग), श्री रोबिन हिबू, IPS ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर नव-नियुक्त पुलिसकर्मियों को बधाई दी. उन्होंने अनुशासन, ईमानदारी, और तकनीकी दक्षता पर बल देते हुए उन्हें एक आदर्श जनसेवक बनने का संदेश दिया.
संयुक्त निदेशक, श्री आसिफ मोहम्मद अली, IPS ने सभी विशिष्ट अतिथियों, अधिकारियों, प्रशिक्षुओं और उनके परिवारजनों का स्वागत किया और प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले जवानों को सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया. इस समारोह की शोभा बढ़ाने हेतु श्रीमती कावेरी टंडन, निदेशक-प्रभारी, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गुजरात और श्री संजय कुमार, IPS, विशेष पुलिस आयुक्त (प्रशिक्षण), दिल्ली ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई.
शपथ ग्रहण उप निदेशक-2, श्री जितेन्द्र मणि द्वारा कराई गई. कुल 14 टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया, जिसमें टुकड़ी संख्या 14 को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी घोषित किया गया और इसके ड्रिल प्रशिक्षक एसआई महेन्द्र सिंह को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. बैच संख्या 124 में कुल 4088 पुलिस आरक्षक हैं, जिनमें से आज वज़ीराबाद परिसर में 1308 ने परेड की. शेष 2780 नव-नियुक्त आरक्षक 20 मई 2025 को झरोदा कलां परिसर में शपथ लेंगे.
ये भी पढ़ें: ED की बड़ी कार्रवाई, यूको बैंक के पूर्व चेयरमैन सुभोध कुमार गोयल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया गिरफ्तार
-भारत एक्सप्रेस
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…
इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…
अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…