देश

Khalistani Terrorist: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डाला के 2 शूटर्स को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

खालिस्तान समर्थक आतंकी अर्शदीप उर्फ अर्श डाला के दो शूटर्स को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. दोनों शूटर्स को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अरेस्ट किया है. दोनों आरोपी एक मामले में पेरोल जंप करने के बाद फरार हो गए थे. इन दोनों की तलाश पंजाब पुलिस भी कर रही थी. मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है. दोनों बदमाश पंजाबी सिंगर पर हमला करने की प्लानिंग कर रहे थे. आतंकी अर्शदीप डाला कनाडा में छिपा हुआ है. डाला एनआईए और पंजाब पुलिस की वॉन्टेड लिस्ट में शामिल है. डाला के ऊपर कई संगीन अपराधों को लेकर गंभीर धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं.

NIA ने अर्शदीप को UAPA के तहत आतंकी घोषित किया है

बता दें कि गृह मंत्रालय ने अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्शदीप को UAPA के तहत आतंकी घोषित किया है. अर्शदीप पंजाब के मोगा का रहने वाला है. इस समय डाला कनाडा में रह रहा है, जहां पर खालिस्तान टाइगर फोर्स के जुड़कर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है.

डाला पर हत्या, लूट, अपहरण और रंगदारी के मामले दर्ज हैं

जानकारी के मुताबिक, अर्शदीप सिंह उर्फ डाला पर पंजाब पुलिस ने कई आपराधिक मामले दर्ज किए हैं. पुलिस ने अर्शदीप को मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों की लिस्ट में शामिल कर रखा है. डाला पर हत्या, लूट, अपहरण और रंगदारी के मामले दर्ज हैं. अर्शदीप गैंगस्टर से आतंकवादी बन चुका है.

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Tunnel Collapse: 16 दिन से सुरंग में फंसे हैं 41 मजदूर, अब सेना ने संभाली कमान, रेस्क्यू ऑपरेशन को किया गया तेज

पाकिस्तान से आने वाले RDX, IED, AK-47 की सप्लाई में शामिल

पंजाब पुलिस और एनआईए से बचने के लिए आतंकी अर्शदीप कनाडा भाग गया है. अर्शदीप की पंजाब के कई सीमावर्ती राज्यों में हुई हत्याओं में भी हाथ होने की बात सामने आ चुकी है. अर्शदीप पाकिस्तान से आने वाले RDX, IED, AK-47 के अलावा अन्य हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति के मामले में भी उसकी मिलीभगत सामने आई है. पुलिस लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए है. जिसके तहत उसके दो गुर्गों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम: सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 seconds ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

34 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago