देश

शरीर से दोनों हाथ अलग और क्षत-विक्षत शव, नाबालिग से गैंगरेप की घटना ने फिर दहलाई दिल्ली

Swaroop Nagar Minor Girl Gang Rape: बाहरी-उत्तर दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. एक नाबालिग लड़की, जिस प्रेमी पर भरोसा करके उससे मिलने गई थी, वही उसकी मौत का सौदागर निकला.

सामूहिक दुष्कर्म के बाद लड़की की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके शव को खेतों में फेंक दिया गया. दिल्ली पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 19 साल के मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से तीन आरोपी नाबालिग हैं.

कुशको रोड के पास मिला क्षत-विक्षत शव

शुक्रवार रात की इस खौफनाक वारदात का खुलासा तब हुआ जब रविवार सुबह पुलिस को कुशक रोड के पास खेतों में एक लड़की का शव मिला. शव इस हद तक सड़-गल चुका था कि पहली नजर में यह पहचानना भी मुश्किल था कि वह किसी लड़की का है या लड़के का.

आवारा कुत्तों ने शरीर के कुछ हिस्सों को बुरी तरह नोच खाया था, जिससे धड़ से एक हाथ गायब था और दूसरा हाथ दूर पड़ा हुआ मिला. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपियों ने शराब के नशे में पहले यौन शोषण किया और फिर चाकुओं से गोदकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

50 से ज्यादा CCTV और रात भर सर्च ऑपरेशन

वारदात के बाद आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने इलाके के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच के दौरान घटनास्थल के पास एक टेंपो की संदिग्ध आवाजाही नजर आई.

पुलिस ने टेंपो ड्राइवर का पता लगाया, जिसने बताया कि उसका 17 वर्षीय छोटा भाई भी इस वाहन का इस्तेमाल करता था. जब पुलिस संदिग्धों के ठिकाने पर पहुंची तो चारों घर से गायब थे. इसके बाद पुलिस ने स्वरूप नगर की खड्डा कॉलोनी में रातभर सर्च ऑपरेशन चलाकर चारों को दबोच लिया.

दो चाकू और कपड़े बरामद

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं. पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस अब फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मामले के बाकी कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

यह भी पढ़ें: जम्मू में जन्मदिन के जश्न में खूनी झड़प: चेहरे पर केक लगाने को लेकर हुआ विवाद, चाकू गोदकर युवक की हत्या

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago