देश

साकेत मॉल में मुलाकात, नेब सराय में बंधक… दिल्ली में हनीट्रैप किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़

Delhi Honeytrap Kidnapping: मनोज कुमार/दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके से किडनैपिंग और एक्सटॉर्शन की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. OLX पर फर्नीचर बेचने का विज्ञापन डालना एक शख्स को भारी पड़ गया. एक शातिर महिला ने खुद को ‘लीसा शर्मा’ बताकर पहले शख्स को अपने जाल में फंसाया, फिर साकेत में मुलाकात कर उसे किडनैप करवा लिया.

बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर तीन-चार दिनों तक बुरी तरह टॉर्चर किया और परिजनों से करीब 70 लाख रुपये ऐंठने की कोशिश की. दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी से इस हाई-प्रोफाइल किडनैपिंग केस का खुलासा हुआ और पति-पत्नी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

OLX विज्ञापन से शुरू हुई साजिश

पुलिस के अनुसार, पीड़ित पवनदीप जोशी (30) ने OLX पर पुराना फर्नीचर बेचने का विज्ञापन दिया था. इसी दौरान इंदु नाम की महिला ने खुद को ‘लीसा शर्मा’ बताकर उससे संपर्क किया.

20 अगस्त को साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में दोनों मिले. इस दौरान महिला के साथ उसका पति और गैंग का सरगना जितेंद्र यादव भी मौजूद था. दोनों ने पवनदीप की आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगाया.

इसके बाद पवनदीप को नेब सराय स्थित एक मकान में बुलाया गया, जहां पहुंचते ही 4-5 बदमाशों ने उसे घेर लिया. कार्ड्स के पिन पूछकर पैसे निकाले गए और उसके नाम पर 25 लाख का इंस्टेंट लोन भी अप्लाई करवा दिया गया.

गाड़ी के नीचे छिपकर भागा पीड़ित

22 अगस्त को जब पवनदीप के भाई ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, तो पुलिस ने तुरंत टेक्निकल सर्विलांस चालू किया. लोकेशन फरीदाबाद, पलवल, आगरा से होते हुए मथुरा पहुंची.

इस बीच, मथुरा के एक होटल से पवनदीप मौका पाकर बदमाशों के चंगुल से भाग निकला. वह पूरी रात एक गाड़ी और त्रिपाल के नीचे छिपा रहा. अगले दिन सुबह उसने एक मंदिर के पुजारी के फोन से परिजनों को कॉल किया, जिसके बाद 5 से 7 मिनट के भीतर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया.

पति-पत्नी समेत 6 गिरफ्तार

दक्षिण जिले के डीसीपी अनंत मित्तल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव और उसकी पत्नी इंदु (उर्फ लीसा शर्मा) सहित कुल 6 आरोपियों को धर दबोचा. आरोपियों के पास से हैरियर कार, चाकू, खिलौना पिस्टल, सोने की चेन और टॉर्चर के वीडियो वाले मोबाइल बरामद हुए हैं.

यह भी पढ़ें: गणपति दर्शन के नाम पर अवैध वसूली, चंद्रपुर के इस चर्चित गणेश मंडल पर लगा बड़ा आरोप

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago