फोटो-ANI
Delhi Alert: हाल ही में अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद भारत की राजधानी दिल्ली की पुलिस भी अलर्ट हो गई है. तो वहीं 15 अगस्त भी आने वाला है. इस दिन आतंकी या फिर खालिस्तानी हमले की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने मंगलवार को अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों की बैठक की और जरूरी आदेश दिए.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, बैठक में दिल्ली पुलिस आयुक्त ने कहा कि देश में 15 अगस्त को डोनाल्ड ट्रंप जैसा हमला हो सकता है. इसलिए हमें सतर्क रहना होगा. बता दें कि 15 अगस्त की तैयारी को लेकर आयुक्त ने मंगलवार को दूसरी मीटिंग बुलाई थी. इसी के साथ ही ये भी जानकारी सामने आई है कि 15 अगस्त के दिन टारगेट किलिंग के इनपुट मिले हैं. इसको लेकर पुलिस अभी से सतर्क नजर आ रही है. दिल्ली पुलिस अधिकारियों 15 अगस्त की तैयारियां एक महीने पहले शुरू हो जाती है.
ये भी पढ़ें-जानें कितना पावरफुल है भारत का पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत INS विक्रांत…
तो वहीं 15 अगस्त की तैयारी को लेकर मंगलवार को हुई इस बैठक में पुलिस आयुक्त ने सीनियर पुलिस अधिकारियों को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड पर हुए हमले का उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली में इस तरह की वारदात न हो पाए. इसके लिए हमें तैयार रहना होगा. इसी के साथ ही पुलिस आयुक्त ने कहा कि स्टाफ को जल्द से जल्द सक्रिय किया जाए. पिछले साल की तरह इस वर्ष भी सुरक्षा के वहीं कदम उठाए जाएं.
स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, इस बार गैंगस्टर व बदमाश टारगेट किलिंग करने की सम्भावना है. इसके कुछ इनपुट मिले हैं. साथ ही खालिस्तान समर्थक गुरूपंत पन्नू 15 अगस्त पर जगह-जगह खालिस्तान समर्थक पोस्टर लगाकर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पन्नू की ओर से दिल्ली का माहौल खराब करने की पूरी संभावना व इनपुट है तो वहीं वरिष्ठ अधिकारियों ने ये भी दावा किया है कि अभी तक आतंकी हमले के इनपुट नहीं मिले है. फिलहाल पुलिस प्रशासन अपनी ओर से पूरी तरह से सतर्क है और तैयारी में जुटी है.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…