Delhi Police vs Bishnoi Gang: मुकेश राणा/दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर आई है, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली. असल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटरों ने पूरी राजधानी को दहलाने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चल पाई. नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की एंटी नारकोटिक सेल ने फिल्मी अंदाज वाले एनकाउंटर के बाद दोनों बदमाशों को दबोच लिया है.
मामले की शुरुआत तब हुई जब राजधानी के पश्चिम विहार और विनोद नगर में ताबड़तोड़ फायरिंग की खबरें आईं. बताया जा रहा है कि इन शूटरों ने पहले पश्चिम विहार के एक जिम को निशाना बनाया और वहां दहशत फैलाने के लिए गोलियां चलाईं. इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने विनोद नगर इलाके में भी फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया. वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच, नॉर्थ जिले की एंटी नारकोटिक सेल को एक पुख्ता जानकारी मिली. मुखबिर ने बताया कि फायरिंग करने वाले ये दोनों बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर हैं और ये यमुना पुस्ता के रास्ते होते हुए हिरणकी की तरफ भागने की फिराक में हैं.
जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी. हिरणकी के पास यमुना पुस्ता पर ट्रैप लगाया गया. जैसे ही पुलिस की टीम ने संदिग्ध स्कूटी को आते देखा और उन्हें रुकने का इशारा किया, आरोपियों ने खुद को घिरा पाकर पुलिस पर ही गोलियां बरसानी शुरू कर दीं.
मुठभेड़ कितनी खतरनाक थी, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि बदमाशों की एक गोली सीधे दिल्ली पुलिस के एक जवान की बुलेटप्रूफ जैकेट पर जा लगी. अगर जवान ने जैकेट न पहनी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था. पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक शूटर के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा. इसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया.
पकड़े गए बदमाशों के पास से दो पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद हुई है. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब 5 से 6 राउंड फायरिंग हुई. शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि ये दोनों लॉरेंस बिश्नोई के कट्टर शूटर हैं और किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा हैं.
फिलहाल, नॉर्थ जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम इन दोनों से कड़ी पूछताछ कर रही है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि जिम पर फायरिंग के पीछे इनका असली मकसद क्या था. साथ ही, इनके बाकी साथियों और आने वाले समय में इनके क्या मंसूबे थे, इसकी भी जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: यह क्या हो गया! ED वालों पर ही हो गई रेड, दफ्तर के अंदर घुसी पुलिस
-भारत एक्सप्रेस
UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…
Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…
Gwalior News: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर…
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…