देश

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की मिसाल बना काशी-तमिल संगम, पीएम मोदी का पोंगल पर खास संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सहित कई कार्यक्रमों में भाग लिया. उन्होंने सोमनाथ यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट किया. इस पोस्ट में प्रधानमंत्री ने काशी-तमिल संगम से मजबूत हुई ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना का भी उल्लेख किया.

क्या कहा पीएम मोदी ने?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हाल ही में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के सिलसिले में मुझे सोमनाथ जाने का सौभाग्य मिला. इस दौरान ऐसे लोगों से भी मुलाकात हुई, जिन्होंने काशी-तमिल संगमम और सौराष्ट्र-तमिल संगमम जैसे प्रयासों की बहुत सराहना की. आज पोंगल के विशेष अवसर पर मैंने काशी-तमिल संगमम की अब तक की यात्रा के साथ ही ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और प्रगाढ़ करने में इसकी भूमिका को लेकर अपने विचार साझा किए हैं.”

पीएम मोदी ने बताया अपना अनुभव

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा, “कुछ दिन पहले ही मुझे सोमनाथ की पवित्र भूमि पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में हिस्सा लेने का सुअवसर मिला. इस पर्व को हम वर्ष 1026 में सोमनाथ पर हुए पहले आक्रमण के एक हजार साल पूरे होने पर मना रहे हैं. इस क्षण का साक्षी बनने के लिए देश के कोने-कोने से लोग सोमनाथ पहुंचे. यह इस बात का प्रमाण है कि भारतवर्ष के लोग जहां अपने इतिहास और संस्कृति से गहराई से जुड़े हैं, वहीं कभी हार ना मानने वाला साहस भी उनके जीवन की एक बड़ी विशेषता है. यही भावना उन्हें एक साथ जोड़ती भी है.”

पीएम ने आगे कहा, “इस कार्यक्रम के दौरान मेरी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से भी हुई, जो इससे पहले सौराष्ट्र-तमिल संगमम के दौरान सोमनाथ आए थे और इससे पहले काशी-तमिल संगमम के समय काशी भी गए थे. ऐसे मंचों को लेकर उनकी सकारात्मक सोच ने मुझे बहुत प्रभावित किया.”

क्या है सोमनाथ स्वाभिमान पर्व?

सोमनाथ मंदिर की शाश्वत भावना का जश्न मनाने वाला चार दिवसीय सोमनाथ स्वाभिमान पर्व गुरुवार को गिर सोमनाथ जिले के तटीय शहर वेरावल में शुरू हुआ. यह आयोजन 1026 ईस्वी में महमूद गजनी द्वारा सोमनाथ मंदिर पर किए गए पहले हमले की एक हजारवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है. इस वर्ष का उत्सव 1951 में पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन की आगामी 75वीं वर्षगांठ के साथ भी मेल खाता है.


ये भी पढ़ें: सेना दिवस पर पीएम मोदी ने वीरों को किया नमन, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अदम्य साहस को सराहा


प्रधानमंत्री ने शनिवार (10 जनवरी) को सोमनाथ पहुंचे और सोमनाथ मंदिर में ओंकार मंत्र का जाप किया. वे मंदिर में हुए ड्रोन शो भी देखा. प्रधानमंत्री मोदी ने शौर्य यात्रा में भी भाग लिया, जो सदियों से सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले अनगिनत योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित एक औपचारिक जुलूस है. उन्होंने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी भाग लिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

33 minutes ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

1 hour ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

1 hour ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

2 hours ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

2 hours ago