देश

दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर गुरुवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस कार्रवाई में दो शातिर अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. दोनों बदमाश कुख्यात रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े शूटर बताए जा रहे हैं.

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान हरियाणा के पानीपत निवासी राहुल और भिवानी के साहिल के रूप में हुई है. राहुल दिसंबर 2024 में यमुनानगर में हुए तिहरे हत्याकांड में शामिल था और तब से फरार चल रहा था. पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

किसके इशारे पर कर रहे थे काम?

जानकारी के मुताबिक, ये दोनों पिछले कुछ दिनों से विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंदर चारण के इशारों पर काम कर रहे थे. इनका मकसद एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की हत्या करना था. इसके लिए ये मुंबई और बेंगलुरु में रेकी भी कर चुके थे.

हथियार भी बरामद

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से हथियार और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

मकोका यूनिट बनाने की तैयारी

दिल्ली पुलिस अब गैंगस्टरों पर लगाम कसने के लिए एक अलग मकोका यूनिट बनाने की तैयारी कर रही है. राजधानी में लगातार बढ़ रहे गैंगस्टर नेटवर्क ने व्यापारियों को काफी परेशान कर रखा है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के करीब 100 से ज्यादा बड़े गैंगस्टर दिल्ली को अपना टारगेट बना चुके हैं.

इसे भी पढ़ें-Weather Update: दशहरे पर दिल्ली-NCR और कई राज्यों में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किए अलर्ट

कई गैंगस्टर विदेश में बैठे हैं जबकि कुछ जेलों में बंद हैं. इसके बावजूद वे छोटे बदमाशों के जरिए दिल्ली में रंगदारी और धमकी का रैकेट चला रहे हैं. पुलिस अब इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी में है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

35 minutes ago

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

7 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

7 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

8 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

8 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

8 hours ago