देश

Delhi: आधी रात एनकाउंटर में वांटेड अपराधी सतीश गिरफ्तार

साउथ इस्ट दिल्ली में कई मामलें में अपराधी रहे वांटेड सतीश भाटी का 23 जनवरी को पुलिस ने देर रात एनकाउंटर किया. पुलिस अपराधी की तलाश लंबे समय से कर रही थी. सतीश के पास से हथियार भी बरामद किये हैं. आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं.

पुल प्रहलादपुर इलाके में MB रोड़ पर बदमाश और साउथ इस्ट जिला पुलिस के बीच गोलीबारी देखने को मिली. गोलीबारी में आरोपी (22) के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

एक सिनियर पुलिस अधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि अपराधी के खिलाफ सूचना मिलने पर उन्होंने जाल बिछाया, शुक्रवार और शनिवार की रात आरोपी को देखा गया और रूकने को कहा गया लेकिन आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोलियां चलाने लगा. जबकि सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं.

6 मोबाइल और हथियार बरामद

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपराधी को पकड़ लिया गया है और वो सुरक्षित हैं. आरोपी का पास से 6 मोबाइल, एक देसी पिस्तौल और एक बाईक पुलिस ने बरामद किया हैं. पुलिस का मानना है कि बाईक का इस्तेमाल आरोपी घटना को अनजाम देने के लिए करता होगा.


ये भी पढ़ें: अजित पवार को ‘दादा’ क्यों कहते थे समर्थक? जानिए इस नाम के पीछे की कहानी


लूटपाट जैसे कई अपराधों में शामिल

अपराधी के खिलाफ जांच में पता चला कि लूटपाट जैसे और भी कई अपराधों में पहले से ही शामिल था और भी कई जांच चल रही, लेकिन फ़िल्हाल सतीश के ख़िलाफ़ शस्त्र अधिनियम संबंधित कई धाराओं और भारतीय न्याय संहिता तहत मामला दर्ज कर लिया गया हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

46 minutes ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

1 hour ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

2 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

2 hours ago