प्रदीप कुमार शुक्ला/ मैहर: बीते 26 जनवरी को पूरा देश गणतंत्र दिवस के जश्न में सराबोर था, वहीं मैहर के एक स्कूल में बच्चों को रद्दी कागज पर खाना परोस कर सिस्टम की धज्जियां उड़ा दी गईं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब सबके सामने आ गया है. बता दें कि मिड डे मील के दौरान स्कूल के बच्चों को थाली तक नसीब नहीं हुई और उन्हें रद्दी कागज पर खाना खाने के लिए मजबूर होना पड़ा.
26 जनवरी को जब पूरा देश संविधान और अधिकारों का उत्सव मना रहा था, ठीक उसी वक्त मैहर जिले के एक सरकारी स्कूल में नौनिहालों के आत्मसम्मान को रद्दी के कागजों पर मसला जा रहा था. मामला मध्यप्रदेश में मैहर जिले के शासकीय हाई स्कूल भटिगंवा का है. यहाँ गणतंत्र दिवस के दिन विशेष भोज (मिड-डे मील) के नाम पर बच्चों के साथ जो सुलूक किया गया, उसने सरकारी दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। बच्चों को खाना खाने के लिए थाली या पत्तल तक नसीब नहीं हुए, उन्हें रद्दी कॉपी और किताबों के फटे पन्नों पर भोजन परोसा गया है कागज पर निवाला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने इस अमानवीयता को दुनिया के सामने ला दिया है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने इस मामले को लेकर मोहन सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैन्डल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘कब तक सरकार की लापरवाही से शर्मिंदगी और अपमान झेलते रहेंगे? मैहर में गणतंत्र दिवस पर बच्चों को किताब, कॉपी के फटे पन्नों में मध्यान्ह भोजन परोस दिया गया! यह ना सिर्फ बच्चों बल्कि विद्यादायिनी देवी का भी अपमान है. मोहन सरकार और उसके प्रशासन की मासूमों को लेकर संवेदना शून्य हो चुकी है’.
इंटरनेट पर वायरल होते वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल के छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर में जमीन पर बैठे हैं. उनके सामने न कोई थाली है और न ही कोई प्लेट. वहीं बच्चों के सामने पुरानी कॉपियों और किताबों के पन्ने फाड़कर बिछाए गए हैं. इन्हीं गंदे और स्याही लगे कागजों पर हलुआ और पूड़ी परोसी गई और बच्चे मजबूरी में उसी कागज से खाना खा रहे हैं.
गणतंत्र दिवस पर मैहर जिले के भटगवा स्कूल में बच्चों को कागज में विशेष भोज देने की खबर को संज्ञान में लेकर कलेक्टर मैहर श्रीमती रानी बाटड ने संबंधितों पर सख्त कार्यवाही की है. मैहर के जिला शिक्षा केंद्र के डी पी सी के प्राप्त जांच प्रतिवेदन के अनुसार, स्कूल के प्रभारी प्राचार्य सुनील कुमार त्रिपाठी के निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर रीवा को भेजा गया है. संविदा कर्मचारी बी आर सी प्रदीप सिंह का एक माह का वेतन काटा गया है. वहीं कलेक्टर ने इस लापरवाही पर जिला पंचायत की मध्यान्ह भोजन शाखा प्रभारी और डी पी सी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…