देश

दिल्ली पुलिस का खुलासा: जनवरी से मार्च 2025 के बीच ISI स्लीपर सेल नेटवर्क का भंडाफोड़, दो एजेंट गिरफ्तार

जनवरी से मार्च 2025 के बीच Delhi Police और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने एक सीक्रेट ऑपरेशन को अंजाम देते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एक सक्रिय स्लीपर सेल नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. इस ऑपरेशन के दौरान दो ISI एजेंटों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक नेपाली मूल का है.

गिरफ्तार किए गए एजेंटों में एक की पहचान अंसारुल मियां अंसारी के रूप में हुई है, जिसे दिल्ली के एक होटल से पकड़ा गया. नेपाल मूल का अंसारुल ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह पहले कतर में कैब ड्राइवर का काम करता था, जहां उसकी मुलाकात एक ISI हैंडलर से हुई. बाद में उसे पाकिस्तान ले जाया गया, जहां उसे कई दिनों तक ISI के टॉप अधिकारियों द्वारा ट्रेनिंग दी गई. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उसे नेपाल के रास्ते दिल्ली भेजा गया.

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार यह एक अत्यंत गोपनीय ऑपरेशन था, जिसमें केंद्रीय एजेंसियों की भी भागीदारी थी. इस ऑपरेशन के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और दोनों को तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में रखा गया है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट मई 2025 में दाखिल की है.

बरामद किए गए कई गुप्त दस्तावेज

अंसारुल मियां अंसारी की गिरफ्तारी के समय उसके पास से सेना और सुरक्षा बलों से जुड़े कई गुप्त दस्तावेज बरामद किए गए थे. इन दस्तावेजों में तैनाती विवरण, रणनीतिक जानकारी और ऑपरेशन की सीक्रेट जानकारी शामिल है, जिन्हें वह पाकिस्तान भेजने की कोशिश कर रहा था.

दूसरे एजेंट की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन अधिकारियों को शक है कि दोनों किसी बड़े जासूसी नेटवर्क का हिस्सा हैं, जो देश के कई राज्यों में फैला हुआ है. एजेंसी अब इस नेटवर्क से जुड़े बाकी लोगों की तलाश में जुटी हैं.

पुलिस और खुफिया एजेंसियां की यह कार्रवाई देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे ISI के भारतीय नेटवर्क को गहरा झटका लगा है.


ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी राजनयिक को भारत ने किया ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित, 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश


-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

29 minutes ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

32 minutes ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

42 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

54 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

1 hour ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

1 hour ago