CTI on Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के दौरान पटाखों पर बैन और प्रदूषण की बहस के बीच व्यापारियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने बहुत बड़ा हमला बोला है. CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने सभी राजनीतिक दलों को एक चिट्ठी लिखकर यह सवाल उठाया है कि आखिर हर साल पर्यावरण और प्रदूषण के नाम पर सबसे पहले गाज दिवाली के पटाखों और हिंदू त्योहारों पर ही क्यों गिराई जाती है?
CTI का सीधा तर्क है कि एक दिन के त्योहार को पूरे साल के प्रदूषण का इकलौता जिम्मेदार ठहराना पूरी तरह अनुचित है और इसके नाम पर 10 लाख परिवारों की आजीविका छीनना समस्या का हल नहीं है.
CTI ने दिल्ली के प्रदूषण पर सबसे बड़ा वैज्ञानिक सवाल 5, 6 और 7 नवंबर के हवा के आंकड़ों को लेकर दागा है. संगठन ने कहा कि दिल्ली में 8 नवंबर को पटाखे जलाए गए थे, जबकि उससे पहले ही तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर का AQI 350 से 400 (बेहद खराब और गंभीर श्रेणी) के बीच दर्ज किया जा रहा था. CTI का तीखा सवाल है-‘जब 5 से 7 नवंबर तक पटाखे जले ही नहीं थे, तब दिल्ली की हवा इतनी जहरीली कैसे हुई?’
संगठन के मुताबिक, ये आंकड़े साफ गवाही देते हैं कि दिल्ली के प्रदूषण का मुख्य कारण पटाखे नहीं बल्कि पराली का धुआं और अन्य वजहें हैं.
पटाखा बैन का सामाजिक और आर्थिक पहलू उठाते हुए CTI ने कहा कि देश भर में करीब 10 लाख परिवार इस उद्योग से जुड़े हुए हैं. इनमें तमिलनाडु के शिवकाशी की फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर से लेकर दिल्ली-एनसीआर के छोटे दुकानदार तक शामिल हैं.
लाइसेंस और बड़ा निवेश: छोटा व्यापारी दिवाली के कई महीने पहले अपनी पूंजी लगाता है, सरकारी लाइसेंस लेता है और माल का स्टॉक तैयार करता है.
त्योहार से ठीक पहले बैन का झटका: त्योहार से ठीक 2 दिन पहले जब अचानक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया जाता है, तो व्यापारियों का लाखों-करोड़ों रुपया फंस जाता है. CTI ने पूछा कि जब कारोबारियों ने अदालतों के आदेश पर ग्रीन पटाखे तैयार किए हैं, तो फिर उन पर यह अत्याचार क्यों?
बृजेश गोयल ने धार्मिक आयोजनों पर नियमों की दोहरी नीति पर भी खुलकर हमला बोला. उन्होंने कहा:
त्योहारों पर सख्ती का सवाल: पर्यावरण के नाम पर हर बार दिवाली पर पटाखे, होली पर पानी, छठ पर यमुना, कांवड़ पर डीजे और गणपति विसर्जन पर ही नियम सबसे पहले क्यों लागू होते हैं?
न्यू ईयर के पटाखों पर चुप्पी क्यों?: 31 दिसंबर और 1 जनवरी को न्यू ईयर की रात 12 बजे पूरे देश में जमकर आतिशबाजी होती है, तब पर्यावरण प्रेमियों और एजेंसियों की यह आपत्ति कहां गायब हो जाती है? कानून और नियम सभी के लिए बिल्कुल समान होने चाहिए.
CTI ने राजनीतिक दलों को चुनौती देते हुए कहा कि केवल दिवाली को खलनायक बनाने के बजाय केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर पराली जलाने की समस्या का स्थाई समाधान निकालें. बृजेश गोयल ने पूछा-‘अगर पटाखों पर 100% बैन लगा दिया जाए, तो क्या कोई सरकार या एजेंसी यह लिखित गारंटी लेगी कि अक्टूबर से जनवरी तक दिल्ली का AQI 300 से ऊपर नहीं जाएगा?’
यह भी पढ़ें-Nvidia CEO जेनसन हुआंग पर मंडराया संकट! क्या अपनी ही कंपनी से बाहर किए जाएंगे AI के ‘रॉकस्टार’?
-भारत एक्सप्रेस
जानिए एआई से राजनेताओं के फर्जी वीडियो बनाने पर क्या कहता है कानून. दिल्ली हाईकोर्ट…
टाइगर श्रॉफ के घर के आसपास गोलीबारी और बॉलीवुड सितारों को मिल रही धमकियों के…
Agniveer Scheme Changes: केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बदलाव करते हुए चार साल की…
सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी रोकने के लिए व्हाट्सएप सहित अन्य प्लेटफॉर्म्स…
PM Narendra Modi: गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गायों की सेवा…
Gangotri Dham Kapaat Closing 2026: उत्तराखंड के गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व पर…