देश

PHOTOS: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय के भाई स्वर्गीय राजेश राय की स्मृति में प्रेयर मीट, श्रद्धांजलि देने दिल्ली में जुटीं ये शख्सियतें

Tribute to Rajesh Rai: भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय के दिवंगत बड़े भाई राजेश राय की याद में प्रार्थना सभा का आयोजन लोधी रोड स्थित चिन्मय मिशन में किया गया. इस दौरान देश के कई गणमान्य हस्तियों ने शिरकत कर श्रद्धांजलि अर्पित की. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, कवि कुमार विश्वास समेत कई वरिष्ठ पत्रकार और नेता इस अवसर पर मौजूद रहे.

CMD उपेंद्र राय ने अपने भाई को याद करते हुए भावुक होते हुए कहा कि, “सबको कुछ न कुछ चाहिए, लेकिन मेरे गुड्डू भैया को कुछ नहीं चाहिए था. वह सच में मन से साधु थे. वे अस्पताल में दो दिन रहे, फिर भी हमें उन्हें खोना पड़ा. उस दिन अस्पताल में मैं वहां मौजूद था और जो बेबसी महसूस हुई, वह ज़िंदगी में कभी नहीं भुला सकता.” उन्होंने कहा कि अक्सर हम ज्यादा रोते हैं क्योंकि हम अपने प्रियजनों को वह समय नहीं दे पाते जो उन्हें चाहिए होता है.

कवि कुमार विश्वास ने सीएमडी उपेंद्र राय के दिवंगत बड़े भाई राजेश राय को भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मृत्यु और मोक्ष में अंतर समझना जरूरी है.

CMD उपेन्द्र राय को ढांढस बंधाते हुए कवि कुमार विश्वास ने कहा-

 “तृप्त होकर धरती से जाना ही मोक्ष है. भगवान कृष्ण जब चक्र सुदर्शन उठाते हैं, तो एक उंगली पर उठाते हैं, लेकिन प्रेम की बात में अपनी पूरी उपस्थिति देते हैं. यही विदेह भाव और अनासक्ति भाव उपेंद्र राय जी के मन में उभरा है और यहीं से उनकी यात्रा शुरू हो रही है.”

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की प्रार्थना

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सामूहिक गायत्री मंत्र और ओमकार के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

उन्होंने जीवन और मृत्यु के बीच के अनुभव पर प्रकाश डालते हुए कहा,

“दर्द को समझने के लिए एहसास होना जरूरी है. हर इंसान जानता है कि एक दिन उसे इस जीवन से जाना है, लेकिन स्वीकार नहीं करता.”


आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भगवान बुध और उनके शिष्य आनंद का उदाहरण देते हुए बताया कि मृत्यु का अनुभव करने वाला कभी अपने अनुभव को साझा करने वापस नहीं आता. उन्होंने सभा को “अप्प दीपो भव” का संदेश दिया.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रार्थना सभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी दिवंगत राजेश राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान डॉ. शिव कुमार शरीन, केसी त्यागी, कांग्रेस नेता मुमताज पटेल और बीजेपी विधायक पंकज सिंह भी लोधी रोड स्थित चिन्मय मिशन में उपस्थित रहे.

इन हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि


ये भी पढ़ें: दिल्ली में स्वर्गीय राजेश राय की स्मृति में प्रार्थना सभा: बड़े भाई को याद कर भावुक हुए CMD उपेन्‍द्र राय, इन हस्तियों ने व्‍यक्‍त कीं शोक संवेदनाएं

  • भारत एक्सप्रेस
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

6 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

7 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

7 hours ago