देश

प्रधानमंत्री मोदी 25 नवंबर को राम मंदिर के मुख्य शिखर पर करेंगे ध्वजारोहण, सातों शिखर पहली बार भगवा ध्वज

अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है. भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद अब 25 नवंबर को एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के 161 फीट ऊंचे मुख्य शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे.

यह ऐतिहासिक क्षण होगा जब ध्वजारोहण कार्यक्रम के अंतर्गत राम मंदिर के सातों शिखर पहली बार भगवा ध्वज से सुशोभित होंगे. मुख्य शिखर के ठीक नीचे विराजमान रामलला की दृष्टि जैसे ही ध्वज पर पड़ेगी, तो यह एक अलौकिक घटना के रूप में देश-विदेश के करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की स्मृति में सदा के लिए अंकित हो जाएगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं

सरकार ने इस ध्वजारोहण समारोह को अब तक का सबसे भव्य आयोजन बनाने का संकल्प लिया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. उनके निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी कई दिनों से अयोध्या में डेरा डाले हुए हैं.

25 नवंबर को होने वाले इस आयोजन का सीधा प्रसारण दूरदर्शन सहित सभी प्रमुख न्यूज चैनलों एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा. वहीं, श्रीराम जन्मभूमि परिसर में 200 फीट चौड़ी विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी. साथ ही, अयोध्या के प्रमुख चौराहों (रामपथ तिराहा, सहादतगंज, टेढ़ी बाजार, नयाघाट पुल, रिकाबगंज, लता मंगेशकर चौक, सुग्रीव किला, राम की पैड़ी सहित 30 से अधिक स्थलों) पर बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीनें लगाई जाएंगी, ताकि लाखों श्रद्धालु प्रधानमंत्री को मंदिर शिखर पर ध्वज फहराते हुए लाइव देख सकें.

हर चौराहे पर भव्य तोरणद्वार बनाए जाएंगे

शहर को दीपोत्सव से भी अधिक भव्य रूप दिया जा रहा है. राम मंदिर परिसर को विशेष रोशनी से नहलाया जाएगा. जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी शिखर पर ध्वज फहराएंगे, वैसे ही पूरा शहर फूलों की मालाओं, रंग-बिरंगी लाइटों और भगवा ध्वजों से आच्छादित नजर आएगा. हर चौराहे पर भव्य तोरणद्वार बनाए जाएंगे, जिन पर सुनहरे अक्षरों में ‘जय श्री राम’ अंकित होगा.

21 से 25 नवंबर तक चलने वाले अनुष्ठानों के दौरान नगर में अभूतपूर्व सांस्कृतिक आयोजन होंगे. दीपोत्सव और प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तरह प्रमुख चौराहों और स्थलों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी. पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अधिकारी कलाकारों से संपर्क कर रहे हैं ताकि रामकथा, नृत्य, भजन और लोक प्रस्तुतियों से पूरे शहर का माहौल भक्तिमय बन सके.

नगर निगम की टीमें दिन-रात साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण में लगी हैं. प्रमुख मार्गों की मरम्मत, घाटों पर रंग-रोगन और सड़क किनारे पौधारोपण कर फूलों के गमले सजाए जा रहे हैं. सरयू तट को भी स्वर्णिम रूप दिया जा रहा है. नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि शहर को ‘प्राण प्रतिष्ठा समारोह’ की तर्ज पर सजाया जा रहा है. हर गली-मोहल्ले को स्वच्छ और आकर्षक बनाया जा रहा है ताकि आने वाले लाखों श्रद्धालु अयोध्या की भव्यता को देख अभिभूत हो उठें.


ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से सुरक्षा एजेंसियों ने भारत में 22 आतंकवादी हमले किए विफल, BJP ने गिनाई लिस्ट


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 minute ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

10 hours ago