देश

Delhi Red Fort Blast: NIA की बड़ी कार्रवाई, दो और आतंकी गिरफ्तार, कुल 11 आरोपी पकड़े गए

Delhi Red Fort Blast Update: दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए धमाके मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है. NIA ने इस मामले में दो और आंतकियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के गांदरबल निवासी जमीर अहमद अहंगर और श्रीनगर निवासी तुफैल अहमद भट के रूप में हुई है.

आरोपियों ने हथियार उपलब्ध कराए

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के मुताबिक, इस आतंकी साजिश में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सक्रिय रूप से शामिल थे और उन्होंने मुख्य आरोपी को हथियार उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई थी. 10 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय राजधानी में हुए भीषण धमाके ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. इस हमले में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे. धमाके में मुख्य आरोपी उमर उन्न नबी भी मारा गया था.

इस आतंकी संगठन से था ताल्लुक

जांच के दौरान NIA को पता चला कि जमीर और तुफैल का संबंध आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद (AGH) से था. दोनों को संगठन का सक्रिय ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) बताया गया है. एजेंसी की जांच में सामने आया कि वे न केवल इस हमले की साजिश में शामिल थे, बल्कि अन्य आतंकी गतिविधियों में भी भूमिका निभा चुके थे. दोनों आरोपियों पर भारतीय राज्य के खिलाफ इस्तेमाल के लिए हथियार और गोला-बारूद जुटाने का आरोप है.

कुल 11 गिरफ्तारी

इस मामले की जांच NIA ने जम्मू-कश्मीर पुलिस, हरियाणा पुलिस और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से की. जांच में खुलासा हुआ कि इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड उमर था. उसके साथ मुजम्मिल गनई, शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान, अदील अहमद राठेर समेत कई अन्य आरोपी भी शामिल थे. इन लोगों ने मुख्य साजिशकर्ताओं को पनाह देने के साथ-साथ लॉजिस्टिक सपोर्ट भी उपलब्ध कराया था.


ये भी पढ़ें: दिल्ली से शिमला तक सियासत! 24 घंटे में खत्म हुआ पुलिस VS पुलिस का हाईवोल्टेज ड्रामा, क्या है हिमाचल भवन कनेक्शन?


NIA के अनुसार, अब तक इस मामले में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें से कई आरोपियों को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया था. एजेंसी ने कहा है कि मामले की आगे की जांच जारी है और साजिश के अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

30 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

37 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

43 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

1 hour ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

1 hour ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago