उत्तर प्रदेश

3 तमंचे, 3 गोलियां: डेढ़ साल की भड़ास को एक झटके में किया खत्म, पत्नी के प्रेमी को उतारा मौत के घाट

Meerut Murder: हरिश शर्मा/मेरठ: युपी के मेरठ में बुधवार दोपहर कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरे उत्तर प्रदेश को दहला दिया है. एक शख्स अपनी पत्नी के प्रेमी को सरेबाजार गोली मार देता है, फिर आराम से हथियार लहराते हुए भाग निकलता है और बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर अपना जुर्म भी कबूल कर लेता है. यह पूरी वारदात किसी फिल्मी क्राइम थ्रिलर जैसी लगती है, लेकिन हकीकत में यह बदला लेने और सनक की एक खौफनाक दास्तां है.

सरेआम बाजार में ‘तालिबानी’ अंदाज में हत्या

मामला मेरठ के थाना बहसूमा क्षेत्र के रामराज कस्बे का है. दोपहर का वक्त था, बाजार में चहल-पहल थी. 28 साल का सुरेंद्र उर्फ सुनील गाबा अपने खेत से लौटकर पिता की दुकान की तरफ जा रहा था. जैसे ही वह सनातन धर्म मंदिर के पास पहुंचा, पीछे से नकाबपोश प्रदीप धीमान आया. प्रदीप पूरी तैयारी के साथ आया था; उसकी कमर में एक नहीं बल्कि तीन तमंचे खुसे हुए थे.

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि प्रदीप ने पास आकर सुनील की कमर में पहली गोली मारी. जब सुनील बाइक से गिर पड़ा, तो प्रदीप ने दूसरा तमंचा निकाला और उसकी कनपटी से सटाकर एक के बाद एक दो गोलियां दाग दीं. सुनील खून से लथपथ होकर वहीं ढेर हो गया. खौफ का आलम यह था कि प्रदीप हाथ में हथियार लहराते हुए भीड़ के बीच से निकल गया, लेकिन किसी की हिम्मत उसे रोकने की नहीं हुई.

आखिर क्या थी नफरत की वजह?

इस खूनी खेल के पीछे की कहानी डेढ़ साल पुरानी है. दरअसल, मृतक सुनील गाबा का आरोपी प्रदीप की पत्नी पूनम के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. करीब डेढ़ साल पहले पूनम अपने दो बच्चों और पति प्रदीप को छोड़कर सुनील के साथ भाग गई थी. पंचायत भी हुई, लेकिन पूनम ने साफ कह दिया कि वह बालिग है और सुनील के साथ ही रहना चाहती है.

यही बात प्रदीप के दिल में कांटे की तरह चुभ रही थी. वह अपनी बेइज्जती का बदला लेने की फिराक में था. बुधवार को उसे मौका मिला और उसने सुनील को खत्म कर दिया.

वीडियो बनाकर पुलिस को चुनौती

हत्या के बाद आरोपी प्रदीप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह जरा भी पछतावे में नहीं दिख रहा. उसने कैमरे के सामने कबूल किया कि उसने हत्या क्यों की, हथियार कहां से खरीदे और कैसे प्लानिंग की. इतना ही नहीं, उसने मेरठ पुलिस को अपशब्द कहे और खुली चुनौती देते हुए कहा कि वह अब अपनी पत्नी को भी नहीं छोड़ेगा.

पुलिस की कार्रवाई

वारदात की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर प्रतिभा सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं. सुनील को मवाना सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर एसपी देहात अभिजीत कुमार और फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं. पुलिस ने आरोपी प्रदीप की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

ये भी पढ़ें: पंडित जी पार लगाएंगे नैया! ब्राह्मणों के सहारे 2027 की तैयारी में मायावती, जानें कौन है BSP का पहला प्रत्याशी

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

अगले 8 घंटे मौसम का डबल अटैक…! 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 60 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…

37 minutes ago

अब एक क्लिक पर मिलेगा PF का पैसा…! EPFO ने बैंकों के साथ शुरू की UPI से विड्रॉल की टेस्टिंग

EPFO जल्द UPI के जरिए सीधे EPF बैलेंस से पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर…

1 hour ago

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

2 hours ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

2 hours ago