देश

‘उनके लिए केवल मृत्यूदंड’: दिल्ली दंगों के आरोपियों पर भड़के रामभद्राचार्य, ममता-राहुल पर भी साधा निशाना

तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं, और इस बार उन्होंने देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर ऐसी राय रखी है जिसने नई बहस छेड़ दी है. गुरुवार को आईएएनएस (IANS) के साथ एक विशेष बातचीत में जगद्गुरु ने दिल्ली दंगों से लेकर जेएनयू विवाद और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर खुलकर चर्चा की.

दिल्ली दंगों के आरोपियों पर कड़ा रुख

दिल्ली दंगों के मुख्य आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत न मिलने पर जगद्गुरु ने संतोष व्यक्त किया. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें जमानत न मिलना एक सही फैसला है. जगद्गुरु यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सिर्फ उम्रकैद ही नहीं, बल्कि मृत्युदंड (फांसी) दी जानी चाहिए क्योंकि उन्होंने देश की एकता के साथ खिलवाड़ किया है.

राहुल गांधी और जेएनयू पर प्रहार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेशी दौरों और वहां भारतीय संस्थाओं पर दिए गए बयानों से जगद्गुरु काफी नाराज दिखे. उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, सरकार को उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए. जगद्गुरु ने मांग की कि उन्हें ‘नेता प्रतिपक्ष’ के गरिमामय पद से ही हटा देना चाहिए.

वहीं जेएनयू (JNU) में होने वाली नारेबाजी पर उन्होंने कहा कि अब पानी सिर से ऊपर निकल चुका है. जेएनयू पर लगाम लगाना बेहद जरूरी हो गया है क्योंकि वहां के कुछ लोग अपनी मर्यादाएं और देश के प्रति जिम्मेदारी भूल चुके हैं.

आईपीएल, शाहरुख खान और बांग्लादेश का मुद्दा

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर जगद्गुरु ने गहरी चिंता जताई. उन्होंने वहां की अंतरिम सरकार पर अविश्वास जताते हुए भारत सरकार से सख्त कदम उठाने की अपील की. इसी संदर्भ में उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने सवाल उठाया कि जब बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा है, तो शाहरुख खान आईपीएल में वहां के खिलाड़ियों को क्यों बुला रहे हैं? उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर शाहरुख खान को दोषी ठहराया.

ममता बनर्जी और हिंदू राष्ट्र का संकल्प

पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए जगद्गुरु ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी केवल नाम की ‘बनर्जी’ रह गई हैं, उनका पूरा समर्थन केवल एक विशेष समुदाय (मुसलमानों) के लिए है.

हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर उन्होंने एक स्पष्ट रोडमैप दिया. जगद्गुरु ने कहा, “हम हिंदू राष्ट्र चाहते हैं और इसके लिए जनमत संग्रह होना चाहिए. अगर संसद में 370 सीटें रामभक्तों को मिल जाएं, तो भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने का रास्ता साफ हो जाएगा.”

डोनाल्ड ट्रंप और अतिक्रमण की साजिश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ बढ़ाने की धमकी पर जगद्गुरु ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि आज का भारत किसी के दबाव में आने वाला नहीं है. अमेरिका चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, भारत अपने हितों से समझौता नहीं करेगा. अंत में, देश में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस पर होने वाले हमलों को उन्होंने एक ‘सोची-समझी साजिश’ करार दिया.

ये भी पढ़ें: Somnath Mandir पर पहले हमले के 1000 साल पूरे, ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मना रही मोदी सरकार, गृह मंत्री ने दिया यह संदेश

-भारत एक्सप्रेस

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

3 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

3 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

3 hours ago