Bharat Express DD Free Dish

Somnath Mandir पर पहले हमले के 1000 साल पूरे, ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मना रही मोदी सरकार, गृह मंत्री ने दिया यह संदेश

Swabhiman Parv: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमनाथ मंदिर (Somnath mandir) पर हुए पहले हमले के 1000 वर्ष पूरे होने पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाने की घोषणा की. यह पर्व 8 से 11 जनवरी तक चलेगा.

अमित शाह ने किया 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' का ऐलान, बताया- 1000 साल कैसे बचा रहा मंदिर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमनाथ मंदिर (Somnath Mandir) की महत्ता पर एक वीडियो संदेश जारी किया. इस वीडियो में सोमनाथ मंदिर की पूरी कहानी को चित्रित किया गया है. वीडियो में सूर्योदय और मंदिर के सुंदर दृश्य दिखाए गए हैं. शाह ने वीडियो को कैप्‍शन देते हुए कहा कि यह मंदिर सिर्फ ज्योतिर्लिंग नहीं है, बल्कि सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक गौरव की विरासत भी है.

हजार साल के हमलों की कहानी

पिछले हजार वर्षों में सोमनाथ मंदिर (Somnath Mandir) पर कई बार हमले हुए हैं. हर बार मंदिर को नुकसान पहुंचा, लेकिन यह हर बार फिर से खड़ा हो गया. अमित शाह ने कहा कि यह मंदिर हमारी सभ्यता की अमरता और कभी हार न मानने की इच्छाशक्ति का प्रतीक है. हमलावरों के नाम तक मिट गए, लेकिन मंदिर आज और ज्यादा वैभव के साथ खड़ा है.

सनातन संस्कृति की जीवटता

अमित शाह ने कहा कि सोमनाथ की इतिहास हमें सिखाता है कि ऐसे हमले हमें नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन मिटा नहीं सकते. हर बार और ज्यादा भव्य रूप में उठ खड़ा होना सनातन संस्कृति की खासियत है. यह संस्कृति कभी खत्म नहीं होती.

स्वाभिमान पर्व का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के एक हजार वर्ष पूरे होने पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाने का फैसला किया है. इस पर्व का मकसद भावी पीढ़ियों तक सनातन संस्कृति की मजबूती और जीवटता का संदेश पहुंचाना है.

देशवासियों से अपील

गृह मंत्री खुद भी सोमनाथ मंदिर (Somnath Mandir) के ट्रस्टी हैं. उन्होंने सभी देशवासियों से अपील की है कि वे आज से 11 जनवरी तक चलने वाले इस पर्व से जुड़ें. इस पर्व के जरिए हम अपनी संस्कृति के स्वाभिमान को याद करें और मजबूत बनाएं.

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: 11 जनवरी को प्रभास पाटन में होंगे पीएम मोदी, 1000 साल के गौरवशाली इतिहास का मनाएंगे जश्न



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read